CM मोहन यादव ने कहा, किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी, दुग्‍धसंघ अब बकरी का दूध भी खरीदेगा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी, और डेयरी सहकारी समिति अब बकरी का दूध भी खरीदेगा

CM मोहन यादव ने कहा, किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी, दुग्‍धसंघ अब बकरी का दूध भी खरीदेगा
Khabar Digital Admin

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम राणाबड़ में कहा कि अब गांव की तस्वीर बदल गई है जहां कभी कीचड़ भरे रास्ते हुआ करते थे वहां पक्की सड़के गांव-गांव बन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा 10-15 वर्षों में गांवों में बहुत बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अब गांव में कोई ऐसा मकान मालिक नहीं होगा जिसके पास रजिस्ट्री नही होगी। सरकार ने इसका अभियान चलाया है और प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को उनके मकान का हक मिलेगा।

किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी

CM मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों का साथ देने वाली सरकार है। अब किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने नीलगाय व हिरण को पकड़ने का काम भी किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सामूहिक विवाह में अपने बच्चों का विवाह करें, जैसा उन्‍होंने खुद किया है। साथ ही मृत्यु भोज जैसे आयोजन पर फिजूल खर्च को रोकने का प्रयास करें, और अपनी आमदनी बढ़ाएं।

दुग्‍धसंघ अब बकरी का दूध भी खरीदेगा

CM मोहन यादव ने ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि उन्हें सड़क बनने से आने जाने की सुविधा हुई है या नहीं? सड़क बनी है कि नहीं? लाडली बहना योजना के लाभ किन-किन को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पशुपालन के लिए ग्रामीणों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव में डेयरी सोसायटी खोलने जा रही है।

इन सोसायटी में गाय का दूध तो खरीदा ही जाएगा बकरी का दूध भी खरीदने की तैयारी हैं। उन्होंने कहा कि जब से अपनी सरकार बनी है सरकार प्रयास कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्र में बहनों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। जो भी ग्रामीण युवा और महिला व्यवसाय करना चाहते हैं उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने राणाबड़ व तालौद में कहा कि‍अब छोटे-छोटे गांवों में बड़े बाजार बन गए हैं। सिंहस्थ का मुख्‍य रास्ता तालौद से गुजरता है। सिंहस्थ में उज्जैन के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को किस तरह से लाभान्वित किया जा सकता है इस पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। गांव के लोग ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने यहां होमस्टे चला सकते हैं। शासन इसके लिए सहायता उपलब्ध कराएगा।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!