सांसद गजेंद्र पटेल ने की हिंदू युवाओं से पांच बच्चे पैदा करने की अपील... अलग-अलग समुदायों का किया जिक्र

सांसद गजेंद्र पटेल ने की हिंदू युवाओं से पांच बच्चे पैदा करने की अपील... अलग-अलग समुदायों का किया जिक्र
सुनील बंशीवाल

खरगोन-बड़वानी/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश की खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदू युवाओं से शादी करने और पांच बच्चे पैदा करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग समुदायों की जन्म दर का जिक्र करते हुए जनसंख्या संतुलन को लेकर अपनी बात रखी।

जन्मदर में अंतर का हवाला
सांसद पटेल ने दावा किया कि 'सनातनियों' की जन्म दर 1.9 है, जबकि दूसरे समुदाय की जन्म दर 2.9 बताई। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में चार बच्चों में एक हिंदू और तीन दूसरे समुदाय से होते हैं। हालांकि, ये आंकड़े सांसद की ओर से दिए गए दावे हैं। गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि पहले के समय में लोगों की शादी कम उम्र में हो जाती थी और परिवारों में चार से सात तक बच्चे होते थे। इसके विपरीत आज के युवा 30 से 35 वर्ष की उम्र में शादी कर रहे हैं और कई परिवारों में सिर्फ एक बच्चा हो रहा है।

Exclusive News: कंप्यूटर बाबा का सिंधिया समर्थकों को लेकर बड़ा दावा… नरोत्तम मिश्रा की तारीफ!

एक नई बहस को दिया जन्म
बीजेपी महासचिव ने कहा कि युवाओं को परिवार और समाज में जनसंख्या के बदलते स्वरूप पर विचार करना चाहिए। अपने बयान के दौरान पटेल ने कहा, 'मैं यह बात कहने से डरता नहीं हूं, क्योंकि मैं सनातनी हूं।' भाजपा सांसद का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब देश में जनसंख्या, जन्म दर और विभिन्न समुदायों के बीच जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर लगातार राजनीतिक और सामाजिक बहस होती रही है।

क्या बागेश्वर धाम महिलाओं के लिए नहीं सुरक्षित… पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्यों करना पड़ी ऐसी अपील?

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!