पहाड़ी निवार में रेलवे ग्राउंड के पास गांजे का धंधा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

Khabar Digital Desk

कटनी – ग्राम पहाड़ी निवार में रेलवे ग्राउंड के पास अवैध गांजे का धंधा खुलेआम धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन यहां गांजे का सौदा होता है और बड़ी संख्या में नशे के आदी युवक यहां इकट्ठा होते हैं। इससे न केवल क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है बल्कि समाज में अपराध और नशे की प्रवृत्ति भी तेजी से फैल रही है।

ग्रामीणों की चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से लगातार गांजे का कारोबार यहां चल रहा है। आसपास के युवाओं को इसकी लत लगती जा रही है और वे चोरी-चकारी जैसी गतिविधियों की ओर बढ़ रहे हैं। लोग कहते हैं कि आए दिन विवाद और झगड़े की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

गांव वालों ने सवाल उठाया कि जब सबको यह बात पता है कि रेलवे ग्राउंड के पास गांजे का धंधा चल रहा है तो पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं है?

पुलिस गश्त के बावजूद कारोबार जारी है।

शिकायतों के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

धंधेबाज बेखौफ होकर कारोबार चला रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और शिथिल रवैये के कारण यह धंधा लगातार फल-फूल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और पुलिस सख्ती से कदम उठाए तो इस कारोबार पर तुरंत रोक लग सकती है।

कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर इस अवैध कारोबार को बंद कराया जाए और नशे का जाल फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!