​गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का समापन कल, उत्कृष्ट पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख तक के इनाम

​गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का समापन कल, उत्कृष्ट पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख तक के इनाम
Shiv Sharan

भोपाल। ​मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा राज्य में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने और उन्नत देशी गोवंश के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो रहा है। यह प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से प्रदेश के चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में संचालित की जा रही है।

​विजेताओं को मिलेगी 3.64 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

​प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के पशुपालकों को चिन्हित कर पुरस्कृत करना है। योजना के अंतर्गत कुल 624 पुरस्कार तय किए गए हैं, जिनके तहत कुल 3.64 करोड़ की राशि का वितरण किया जाएगा। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले पशुपालक को 1 लाख, द्वितीय स्थान के लिए 50 हजार और तृतीय स्थान के लिए 25 हजार की सम्मान राशि दी जाएगी। खास बात यह है कि इस राशि का शत-प्रतिशत उपयोग देशी गायों की खरीद, संवर्धन और संरक्षण में ही करना अनिवार्य होगा।

​देशी नस्लों पर विशेष फोकस

​यह पहल मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत स्वीकृत की गई है। इसमें गिर, साहीवाल, थारपारकर, मालवी और निवाड़ी जैसी अधिसूचित स्वदेशी नस्लों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। आने वाले वर्षों (2027-28 से 2030-31) में इस प्रतियोगिता का दायरा बढ़ाकर राज्य के सभी 313 विकासखंडों तक किया जाएगा। नियम के अनुसार, एक परिवार से केवल एक प्रतिभागी या गाय ही इसमें भाग ले सकती है।

​जिला और विकासखंड समितियां

​प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन के लिए त्रिस्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था बनाई गई है। विकासखंड स्तरीय समिति में अनुभाग अधिकारी (राजस्व) और पशु चिकित्सा अधिकारी (सदस्य सचिव) आवेदनों की जांच कर प्रतियोगिता कराएंगे। इसके बाद जिला स्तरीय समिति जिसमें कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत और पशुपालन विभाग के उपसंचालक शामिल हैं परिणामों का अंतिम सत्यापन कर विजेताओं के नामों की घोषणा करेगी।

​ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का लक्ष्य

​सरकार का उद्देश्य पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाकर किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना से पशुपालकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और वृंदावन ग्राम दुग्ध उत्पादन के आदर्श केंद्र के रूप में विकसित होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!