Jhabua News:मंत्री निर्मला भूरिया और कलेक्टर नेहा मीना की उपस्थिति में श्री शबरी गौशाला, भूरा डाबरा में गोवर्धन पूजा संपन्न

Jhabua News:मंत्री निर्मला भूरिया और कलेक्टर नेहा मीना की उपस्थिति में श्री शबरी गौशाला, भूरा डाबरा में गोवर्धन पूजा संपन्न
Khabar Digital Desk

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आज प्रदेशभर में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इसी क्रम में श्री शबरी गौशाला, भूरा डाबरा में भी गोवर्धन पर्व का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य तथा कलेक्टर नेहा मीना के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

गोवर्धन पूजा एवं गौसेवा

गौ सेवा करती हुई मंत्री और कलेक्टर

कार्यक्रम में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना ने गोबर से निर्मित श्री गोवर्धन जी का विधि-विधान से पूजन एवं आरती की। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों से गौसंरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरण का आह्वान किया।साथ ही अतिथियों ने जीवनदायिनी गौमाता की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी उद्देश्य से आज प्रदेशभर में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने हेतु गोवर्धन पूजा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदियों से गोवर्धन पूजा और गाय गोहरी उत्सव हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। आने वाली पीढ़ियों में भी हमारी संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता और जुड़ाव बना रहे, इसके लिए इस प्रकार के आयोजनों का सतत रूप से होना आवश्यक है।

इस अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी पशुपालकों और गौसेवकों को आमंत्रित किया जाएगा। इन संगोष्ठियों में पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

कलेक्टर ने बताया कि पशुपालन विभाग के डॉक्टर स्वयं इस गौशाला कार्यकारिणी के सदस्य हैं, जो सीधे तौर पर गौशालाओं से जुड़े हुए हैं और पशुपालकों को वैज्ञानिक विधियों की जानकारी प्रदान कर सकते हैं, जिससे निश्चित रूप से लाभ होगा। उन्होंने गौशाला संचालन समिति के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की तथा गौशाला में सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान, संतुलित पशु आहार एवं अजोला के उपयोग से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि लाने पर बल दिया।

उपसंचालक पशुपालन डॉ. ए. एस. दिवाकर ने मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

गौसेवकों का सम्मान

गौ सेवक को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित करती हुई कैबिनेट मत्री सुश्री भूरिया

कार्यक्रम में मंत्री सुश्री भूरिया ने गौसेवा में निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले सात गौसेवकों को शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी. एस. सोलंकी, एसडीएम श्री भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अवंधति प्रधान, उपसंचालक पशुपालन डॉ. ए. एस. दिवाकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री आर. एस. बघेल, सरपंच भूरा डाबरा श्री धनसिंह कटारा सहित बड़ी संख्या में गौशाला समिति सदस्य, महिला समूह, गौभक्त एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संचालन श्री सुखराम कतीजा ने किया तथा आभार पशु चिकित्सक डॉ. अमित दोहरे ने व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. मनीष चौहान, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं मैत्री कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!