Government Job Rules Changed: 65 साल बाद बड़ा बदलाव, 2 से ज्यादा बच्चे वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी? जानिए नए नियम

सरकारी नौकरी की सेवा शर्तों में 65 साल बाद बड़े बदलाव की तैयारी है. नए नियमों में पात्रता, प्रोबेशन, स्वास्थ्य परीक्षण, वरिष्ठता और पदोन्नति से जुड़े प्रावधानों को अधिक स्पष्ट बनाया गया है. जानिए क्या-क्या बदल सकता है.

Government Job Rules Changed: 65 साल बाद बड़ा बदलाव, 2 से ज्यादा बच्चे वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी? जानिए नए नियम
डॉ आशा शर्मा

राज्य सरकार सरकारी नौकरी से जुड़े नियमों में लंबे समय बाद बड़ा बदलाव करने जा रही है. करीब 65 वर्ष पहले लागू की गई सामान्य सेवा शर्तों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नए प्रस्तावित नियमों में नियुक्ति की पात्रता, परिवीक्षा अवधि, स्वास्थ्य परीक्षण, वरिष्ठता और पदोन्नति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अधिक स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है. अब तक लागू नियमों में केवल महिला संबंधी अपराध में दोषी पाए गए व्यक्ति को सरकारी सेवा के लिए अयोग्य माना जाता था. नए मसौदे में इस दायरे को विस्तारित करते हुए नैतिक पतन से जुड़े गंभीर अपराधों को भी शामिल किया गया है. इसके तहत हत्या, भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर मामलों में दोषसिद्ध व्यक्ति सरकारी नौकरी पाने के पात्र नहीं होंगे.

नियमों में स्पष्टता लाने के लिए तैयार हुआ नया प्रारूप

सरकारी सेवा की सामान्य शर्तें वर्ष 1961 में निर्धारित की गई थीं. समय-समय पर इनमें संशोधन तो किए गए, लेकिन कई प्रावधानों को लेकर विभागों में भ्रम की स्थिति बनी रहती थी. ऐसे मामलों में संबंधित विभागों को सामान्य प्रशासन विभाग से मार्गदर्शन लेना पड़ता था, जिससे निर्णय प्रक्रिया प्रभावित होती थी. इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से सरकार ने नियमों का नया प्रारूप तैयार किया है. विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया द्वारा तैयार किए गए इस मसौदे पर 15 जून तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं. सुझाव प्राप्त होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.

प्रोबेशन और स्थायी नियुक्ति को लेकर नया प्रावधान

नए नियमों में परिवीक्षा अवधि को लेकर भी महत्वपूर्ण स्पष्टता दी गई है. प्रस्ताव के अनुसार निर्धारित प्रोबेशन अवधि समाप्त होने के बाद अधिकतम छह माह के भीतर संबंधित कर्मचारी को स्थायी करने या नहीं करने का निर्णय लेना अनिवार्य होगा. यदि तय समय सीमा में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, तो यह माना जाएगा कि कर्मचारी के कार्य को लेकर कोई आपत्ति नहीं है और उसे स्वतः स्थायी नियुक्ति का लाभ मिल जाएगा.

दो बच्चों के नियम और स्वास्थ्य परीक्षण यथावत

मसौदे में एक से अधिक जीवित जीवनसाथी रखने वाले व्यक्तियों को सरकारी सेवा के लिए अपात्र माना गया है. हालांकि विशेष परिस्थितियों में सरकार को छूट देने का अधिकार रहेगा. स्वास्थ्य परीक्षण को भी अनिवार्य रखा गया है. यदि कोई उम्मीदवार मेडिकल जांच में अयोग्य घोषित होता है, तो उसे किसी विशेष विवेकाधिकार के आधार पर राहत नहीं दी जा सकेगी. वहीं दो से अधिक बच्चों वाले कर्मचारियों के संबंध में लागू नियमों को यथावत बनाए रखने का प्रस्ताव है. नए प्रारूप में वरिष्ठता निर्धारण को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था की गई है. चयन सूची में प्राप्त क्रम के आधार पर वरिष्ठता तय होगी, न कि जॉइनिंग की तारीख के आधार पर. साथ ही पदोन्नति के मामलों में वरिष्ठता और उपयुक्तता दोनों को महत्व दिया जाएगा, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बन सकें.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!