कटनी में ‘जी राम जी योजना’ का संदेश: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती– प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह

कटनी में ‘जी राम जी योजना’ का संदेश: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती– प्रभारी मंत्री  राव उदयप्रताप सिंह
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल कटनी --स्कूल शिक्षा मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि ‘जी राम जी योजना’ ग्रामीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और प्रभावी पहल है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत मजदूरों की मजदूरी महंगाई सूचकांक के अनुरूप बढ़ाई जाएगी, जिससे श्रमिकों की आय सुरक्षित रहेगी और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा।श्री सिंह जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को अब प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों तक वैधानिक रोजगार की गारंटी मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पंचायतों की भूमिका पहले से अधिक सशक्त होगी। योजना निर्माण की शक्ति ग्राम सभा एवं पंचायतों के पास रहेगी।ग्रामीण रोजगार नीति में ऐतिहासिक बदलावप्रभारी मंत्री ने कहा कि जी राम जी योजना ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक परिवर्तन है। यह अधिनियम मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करता है। यह योजना सशक्तिकरण, समावेशी विकास, कन्वर्जेंस और सेचूरेशन के सिद्धांतों पर आधारित है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा मजबूत होगी, शासन प्रणाली अधिक जवाबदेह बनेगी और टिकाऊ एवं उत्पादक ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण होगा।कृषि और श्रमिक हितों में संतुलनउन्होंने बताया कि बुवाई और कटाई के चरम समय में कृषि श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को एक वित्तीय वर्ष में 60 दिनों की समेकित विराम अवधि अधिसूचित करने का अधिकार दिया गया है। इसके बावजूद श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार अधिकार यथावत रहेगा। योजना के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा।टिकाऊ अवसंरचना से जुड़े रोजगारजी राम जी योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने वाले कार्यों से जुड़े रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी कार्य ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के अंतर्गत ग्राम सभा की स्वीकृति से प्रारंभ होंगे तथा पीएम गति शक्ति सहित राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफार्मों से जोड़े जाएंगे।भ्रम फैलाने वालों पर साधा निशानाश्री सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल योजना के नाम को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी तथा मजदूरी महंगाई सूचकांक के अनुसार बढ़ती रहेगी।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का काम करती है, जबकि भाजपा सरकार योजनाओं को जनहित और धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से लागू कर रही है।उपस्थित रहे ये जनप्रतिनिधिपत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, विधायक श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे, श्री धीरेंद्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पीताम्बर टोपनानी, श्री शशांक श्रीवास्तव, महामंत्री श्री मनीष देव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्री रम्मू साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला उपस्थित रहे।कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने रखी। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री सचिन तिवारी ने किया।*

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!