​हरदा रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग की टीम से अभद्रता, घरेलू सिलेंडर के साथ भागते कर्मचारी का वीडियो वायरल

​हरदा रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग की टीम से अभद्रता, घरेलू सिलेंडर के साथ भागते कर्मचारी का वीडियो वायरल
Khabar Digital Desk

​हरदा/ नौशाद खान/ खबर डिजिटल/ अमृत भारत योजना के तहत मॉडल स्टेशन बनाए जा रहे हरदा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नियम विरुद्ध घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पकड़ने पहुंची खाद्य विभाग की टीम के साथ ठेकेदार ने अभद्रता कर दी। कार्यवाही के दौरान ठेकेदार का कर्मचारी सरेआम रेलवे ट्रैक पार करते हुए घरेलू सिलेंडर लेकर फरार हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​नियमों को ताक पर रखकर चल रहा काम

​स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर चौकसे नामक ठेकेदार द्वारा लंबे समय से व्यावसायिक कार्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था। सूचना मिलने पर जब खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची, तो ठेकेदार ने सहयोग करने के बजाय टीम के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। इसी बीच, टीम को चकमा देकर एक कर्मचारी सिलेंडर कंधे पर लादकर जान जोखिम में डालते हुए रेलवे लाइन पार कर भाग निकला।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/water-crisis-protest-bijna-panchayat-nh44-lakhnadon/

​अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

​हैरानी की बात यह है कि स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी तैनात हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी में महीनों से यह अवैध खेल चल रहा है। चर्चा है कि रेलवे अधिकारियों के संरक्षण के कारण ही ठेकेदार के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह प्रशासनिक टीम से भी भिड़ने को तैयार है।

​कठोर कार्यवाही की तैयारी

​खाद्य विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए 'शासकीय कार्य में बाधा' उत्पन्न करने का मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में रेलवे के आई.डब्ल्यू. (I.W.) को लिखित पत्र भेजा गया है और एसडीएम हरदा को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। अब देखना यह है कि क्या रेलवे के डीआरएम (DRM) लापरवाह अधिकारियों और मनमानी करने वाले ठेकेदार पर कोई ठोस एक्शन लेते हैं या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/morena-road-accident-truck-hits-bike-three-dead-nh44/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!