हरेमाधव वर्सी पर्व में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में दिखी भक्ति और संस्कृति की झलक सतगुरु सांईं ईश्वरशाह साहिब जी के आगमन पर माधवनगर में गूंजे जयकारे

हरेमाधव वर्सी पर्व में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य शोभायात्रा में दिखी भक्ति और संस्कृति की झलक सतगुरु सांईं ईश्वरशाह साहिब जी के आगमन पर माधवनगर में गूंजे जयकारे
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल कटनी-- माधवनगर में हरेमाधव वर्सी पर्व को लेकर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। 9 अक्टूबर को सतगुरु सांईं ईश्वरशाह साहिब जी के शुभागमन के साथ पर्व की शुरुआत हुई। सतगुरु जी के स्वागत के लिए माधवनगर रेलवे स्टेशन से लेकर हरेमाधव दरबार साहिब तक भक्तिमय माहौल रहा। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और हरेमाधव के जयघोष के बीच निकली भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।पुष्पवर्षा और भजन-कीर्तन से हुआ स्वागतसतगुरु साहिबान जी का कारवां माधवनगर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां ग्रामीण संगतों और सेवादारों ने स्वागत किया। सुसज्जित पंडाल में दीप प्रज्ज्वलन के साथ वर्सी पर्व का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सतगुरु जी हरेमाधव दरबार साहिब के लिए रवाना हुए। मार्ग में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए उत्साहित नजर आए और पूरा वातावरण भक्ति संगीत से गूंजता रहा।ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांहरेमाधव दरबार साहिब से निकली शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान सतगुरु जी ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। विभिन्न नगरों से पहुंचे हरेमाधव यूथ के सेवादारों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। खुरई के सेवादारों की डांडिया और शैलानृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।‘ईश्वरनादम् पथक’ के सेवादारों ने ढोल-नगाड़े, झांझ, डमरू सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों की सामूहिक प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों की गूंज के बीच सेवादारों ने मार्चपास्ट कर सतगुरु जी का अभिनंदन किया। बच्चों ने सैल्यूट और वंदन किया, वहीं हरेमाधव रूहानी बाल संस्कार के बच्चों ने स्वागत गीत, पुष्पवर्षा और नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की।सतगुरु दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुवर्सी पर्व में शामिल होने के लिए अनेक नगरों, कस्बों और गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में सतगुरु जी के दर्शन को लेकर उत्साह दिखाई दिया। शोभायात्रा दरबार साहिब के सुसज्जित पंडाल में पहुंची, जहां हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ‘मेरे सतगुरु दाता आए हैं’ और ‘सतगुरु चरणों में अभिनंदन है’ जैसी प्रस्तुतियों ने आयोजन को भक्तिमय बना दिया।दोपहर में सतगुरु जी का कारवां कटनी रेलवे स्टेशन और मुड़वारा रेलवे स्टेशन होते हुए वापस माधवनगर पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।सेवा कार्यों पर भी रहा जोरहरेमाधव वर्सी पर्व के अवसर पर बाबा माधवशाह चिकित्सालय में 8 और 9 अक्टूबर को दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जरूरतमंदों को स्वास्थ्य जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वहीं, दूर-दराज से आने वाली संगतों के ठहरने और भोजन के लिए हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति की ओर से विभिन्न धर्मशालाओं में व्यवस्था की गई।रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए स्वागत एवं सूचना केंद्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ठहरने के निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने में सहयोग दिया गया। धार्मिक आयोजन के साथ सेवा और जनकल्याण की गतिविधियों ने भी वर्सी पर्व को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!