सिवनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सुधार एवं मरम्मत कार्य के दौरान एक हादसा सामने आया है। बंडोल थाना क्षेत्र के अलोनिया टोल प्लाजा के पास सड़क पर बनाए गए ब्रेकरनुमा ऊबड़-खाबड़ हिस्से से गुजरते समय मोटरसाइकिल सवार महिला उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में महिला के सिर पर चोटें आई हैं।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हाइवे पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों और ब्रेकर के उचित संकेतक लगाए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि निर्माण एवं मरम्मत स्थल पर पर्याप्त चेतावनी संकेत और सुरक्षा व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।









