HOLI पर CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात: अब किराए पर गाड़ियां ले सकेंगे कोषालय अधिकारी

Khabar Digital Desk

भोपाल। HOLI 2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 मार्च को अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने सभी जिला कोषालय अधिकारियों को वाहन व्यवस्था रखने की अनुमति प्रदान की। इस तरह उन्होंने अधिकारियों की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार किया। मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग ने राज्य के कोष एवं लेखा संचालनालय के अधीन कार्यरत सभी कोषालय अधिकारियों को उनके कार्यालयीन उपयोग के लिए वाहन किराए पर लेने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मंत्रालय से विधिवत आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से संबंधित अधिकारी अपने कार्यालयीन कार्यों के लिए एक-एक वाहन किराए पर ले सकेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त व्यय लेखा शीर्ष 006-2054-00-097-9999-1026-31-007 से वहन किया जाएगा। आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से कोषालय अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

त्वरित फैसलों की पूरे देश में हुई चर्चा
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनता के हित में तुरंत फैसले करने के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री का पद संभालते ही उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले किए। इन फैसलों की पूरे देश में चर्चा हुई। इतना ही नहीं, सीएम डॉ.यादव लापरवाह अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने से भी नहीं चूके। हाल ही में उन्होंने मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी को उनका विवादित वीडियो वायरल होते ही निलंबित कर दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!