कटनी में “तथाकथित होटलों” की आड़ में अवैध धंधे की चर्चा तेज, जिम्मेदारों की भूमिका कटघरे में

कटनी में “तथाकथित होटलों” की आड़ में अवैध धंधे की चर्चा तेज, जिम्मेदारों की भूमिका कटघरे में
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव कटनी, संवाददाता --शहर में एक बार फिर तथाकथित होटलों की गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि शहर और आसपास संचालित कुछ होटलों में अनैतिक व अवैध गतिविधियों के पनपने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवाल प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं।बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर देर रात तक संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती हैं।

क्षेत्रीय नागरिकों का दावा है कि इन स्थानों पर बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी हुई है, जिससे आसपास के रहवासियों में असंतोष और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसी गतिविधियां वास्तव में संचालित हो रही हैं, तो यह कानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादाओं दोनों के लिए चुनौती है।जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर सवालसबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है? या फिर जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

शहर में यह चर्चा भी है कि कहीं न कहीं निगरानी तंत्र में ढिलाई या संरक्षण की आशंका से इन गतिविधियों को बढ़ावा तो नहीं मिल रहा।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि संदिग्ध होटलों की सूची बनाकर सघन जांच अभियान चलाया जाए। यदि आरोप निराधार साबित हों तो स्थिति स्पष्ट की जाए, और यदि कोई अवैध कारोबार संचालित पाया जाए तो संबंधितों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये जन अपेक्षाशहरवासियों का कहना है कि पारदर्शी जांच और समयबद्ध कार्रवाई से ही सच्चाई सामने आएगी। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह स्पष्ट रुख अपनाए, ताकि शहर की छवि और सामाजिक व्यवस्था पर कोई आंच न आए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!