Indore News: इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के नाम पर पशोपेश में बीजेपी… आलाकमान को चाहिए मजबूत चेहरा

Indore News: इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के नाम पर पशोपेश में बीजेपी… आलाकमान को चाहिए मजबूत चेहरा
सुनील बंशीवाल

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भोपाल में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के स्तर पर कई दौर की चर्चा हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश नेतृत्व ऐसे चेहरे की तलाश में है, जिसे संगठन और स्थानीय स्तर पर व्यापक स्वीकार्यता हासिल हो। IDA अध्यक्ष पद को लेकर सियासी गलियारों में कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन सूत्रों का दावा है कि इनमें से कुछ नामों पर पार्टी के शीर्ष स्तर पर कोई गंभीर विचार नहीं हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में सामने आ रहे हर नाम को संभावित दावेदार मानना सही नहीं होगा।

हरिनारायण यादव के नाम पर लंबे समय से चर्चा
इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद के लिए हरिनारायण यादव का नाम पिछले करीब दो वर्षों से चर्चा में है। माना जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उनके नाम को लेकर प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि हरिनारायण यादव की उम्मीदवारी को लेकर इंदौर भाजपा के नेताओं और जनप्रतिनिधियों में एक राय नहीं है। यही वजह है कि लंबे समय से चर्चा में रहने के बावजूद उनके नाम पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

दीपक जैन 'टीनू' भी दौड़ में
भाजपा नगर अध्यक्ष पद की नियुक्ति के दौरान दीपक जैन 'टीनू' का नाम भी चर्चा में था। उस समय यह अटकलें चली थीं कि यदि उन्हें नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं मिलती है तो IDA अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक उनकी दावेदारी को मजबूती से रखने के लिए फिलहाल कोई ऐसा बड़ा नेता सामने नहीं आया है, जिसकी संगठन के उच्च स्तर पर प्रभावी भूमिका हो। दीपक जैन टीनू को पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के करीबी नेताओं में माना जाता है, लेकिन वर्तमान में वीडी शर्मा की भूमिका सांसद के तौर पर है।

https://khabardigital.com/uttar-pradesh/up-election-2027-sp-403-seats-survey-akhilesh-yadav-ticket-strategy/

मुकेश राजावत के लिए भी संगठन के भीतर लॉबिंग
मुकेश राजावत का नाम भी IDA अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, इंदौर भाजपा का एक गुट उनके पक्ष में अंदरखाने सक्रिय है। बताया जा रहा है कि भाजपा संगठन से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी और एक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष स्तर के नेता भी उनकी दावेदारी को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में फिलहाल हरिनारायण यादव, दीपक जैन 'टीनू' और मुकेश राजावत के नाम अपेक्षाकृत ज्यादा चर्चा में बताए जा रहे हैं।

कई चर्चित नामों पर नहीं हुआ गंभीर मंथन
राजनीतिक हलकों में IDA अध्यक्ष पद के लिए कई अन्य नाम भी सामने आते रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर उन नामों को लेकर कोई गंभीर चर्चा नहीं हुई है। इसी तरह कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को IDA अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना भी फिलहाल बेहद कम बताई जा रही है।

भाजपा-संघ के बीच हो चुका है मंथन
सूत्रों के मुताबिक, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा संगठन और संघ स्तर पर भी चर्चा हो चुकी है। हालांकि, इस दौरान किन नामों पर विचार हुआ और किस नाम को लेकर सहमति या असहमति बनी, इसकी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश नेतृत्व आखिर किस चेहरे पर दांव लगाएगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर कई दौर की बातचीत के बाद भी फैसला नहीं हो पाने से इंदौर भाजपा में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि अंतिम निर्णय संगठन और शीर्ष नेतृत्व के बीच सहमति बनने के बाद ही सामने आएगा।

https://khabardigital.com/uttar-pradesh/up-election-2027-gen-z-voters-youth-vote-bank-bjp-sp-congress/
सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!