इंद्रा नगर में किराना दुकान की आड़ में सट्टा और अवैध शराब कारोबार का आरोप

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल कटनी-- कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके में एक किराना दुकान से कथित तौर पर सट्टा पट्टी और अवैध शराब के कारोबार संचालित होने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम अवैध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बाहर से यह दुकान सामान्य किराना दुकान दिखाई देती है, लेकिन अंदर ग्राहकों को किराना सामग्री से ज्यादा “अन्य सुविधाएं” उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दुकान में सट्टा पट्टी लिखने के साथ-साथ अवैध शराब की बिक्री भी की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक “कबरा” नामक व्यक्ति इस पूरे कारोबार का संचालन कर रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में सट्टा और अवैध शराब का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किराना दुकान की आड़ में कथित अवैध कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है। क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर मामला थाना स्तर से आगे बढ़ने ही नहीं दिया गया?स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में अवैध गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!