किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा आरोपी गिरफ्तार

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने मारा छापा आरोपी गिरफ्तार
सुनील बंशीवाल

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिंडौरी, जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में समनापुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम सुन्दरपुर झांकी में चल रहे एक अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया है। किराना व्यापारी दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
​
​पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, समनापुर थाना प्रभारी को मुखबिर के जरिए सटीक जानकारी मिली थी कि ग्राम सुन्दरपुर झांकी तिराहे पर स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब का स्टॉक रखा गया है, जिसे वहां से बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर तिवारी के निर्देशन में तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और किराना दुकान में दबिश दी गई।
​
​जैसे ही पुलिस टीम किराना दुकान के पास पहुंची, वहां मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम फग्गु सिंह बंजारा (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम सुन्दरपुर झांकी बताया।
​
​पुलिस ने जब किराना दुकान की सघन तलाशी ली, तो वहां भारी मात्रा में छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कुल 65.21 लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। बरामद की गई इस अवैध शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹21,996 आंकी गई है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए समनापुर पुलिस ने आरोपी फग्गु सिंह बंजारा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है।
​
​इस अवैध शराब रैकेट का पर्दाफाश करने में समनापुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे,
​निरीक्षक हरिशंकर तिवारी (थाना प्रभारी)
​अनिल उसराठे (सहायक उपनिरीक्षक)
​कमल सिंह उइके (सहायक उपनिरीक्षक)
​खेमवती मरावी
​अमित पाण्डेय (प्रधान आरक्षक)
​कृष्णपाल सिंह (प्रधान आरक्षक)
​सुनील पट्टा (आरक्षक)
​हेमंत नखाते (आरक्षक)
​रामरतन मार्को (आरक्षक)
​स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!