MP के इस जिले में चल रहा अवैध खनन का खेल, यहां बेखौफ रसूखदारों के सामने कानून बेबस है ?

MP के इस जिले में चल रहा अवैध खनन का खेल, यहां बेखौफ रसूखदारों के सामने कानून बेबस है ?
Business Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में इन दिनों खनिज माफियाओं के अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। इन रसूखदारों किसी का डर नहीं है। इसके सामाने कानून व्यवस्था ने घुटने टेक दिये हैं।

डिंडौरी जिले के मोहनिया में नदियों का सीना चीरकर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है, डिंडोरी जिले की पवित्र नदी बुढनेर का सीना चीरकर रेत खदान देवारी, कमको मोहनिया में जिस बेरहमी से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है, उसने न सिर्फ पर्यावरणविदों बल्कि आम जनता को भी झकझोर कर रख दिया है। डंके की चोट पर चल रहे इस अवैध कारोबार को देखकर अब एक ही बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल?

खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद

dindori news
dindori news

दिन के उजाले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का खेल

​अवैध खनन का यह खेल रात के अंधेरे तक सीमित नहीं रह गया है। खनिज माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन के उजाले में प्रतिबंधित पोकलेन और भारी-भरकम मशीनें सीधे नदी के बीचों-बीच उतार दी गई हैं।​रेत को जल्द और आसानी से निकालने और भारी वाहनों तक पहुँचाने के लिए माफियाओं ने जलधारा को रोककर नदी के बीचों-बीच लंबा रैंप तैयार कर लिया हैं। इससे नदी का स्वाभाविक प्रवाह पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। मशीनों द्वारा नदी के तल को इतनी गहराई तक खोदा जा रहा है कि जलीय जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

डिंडौरी प्रशासन की चुप्पी क्या कहती है..

ओवरलोड डंपर और हाइवा चौबीसों घंटे ग्रामीण और मुख्य मार्गों से गुजर रहे हैं, जिससे सड़कें में जगह- जगह बड़े गड्ढे हो चुके हैं।​नदियों के बीच चल रही पोकलेन मशीनें और सडकों में धूल उड़ाते डंपर किसी से छिपे नहीं हैं। इस खुले खेल पर खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन की 'रहस्यमयी चुप्पी' कई गंभीर सवाल खड़े करती है, ​क्या वाकई प्रशासन इस बात से अनजान है कि उसकी नाक के नीचे खनिज संपदा की चोरी हो रही है? या फिर 'सफेदपोशों' और 'रसूखदारों' का आशीर्वाद इस काले कारोबार को सुरक्षा कवच दे रहा है?

illegal-mining-in-dindor news
illegal-mining-in-dindor news

ग्रामीणों का आरोप - बड़ी मशीनों पर कार्रवाई से बचते हैं अधिकारी

​स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद सिर्फ दिखावे के लिए कभी-कभार छोटी-मोटी कार्रवाई की जाती है, लेकिन मुख्य सरगना और बड़ी मशीनों पर हाथ डालने से अधिकारी हमेशा बचते नजर आते हैं। कार्रवाई की भनक माफियाओं को पहले ही लग जाती है, जिससे वे सतर्क हो जाते हैं।

​ग्रामीणों में आक्रोश

​​इस अवैध उत्खनन से सबसे ज्यादा प्रभावित स्थानीय ग्रामीण और किसान हो रहे हैं। रेत के इस अंधाधुंध दोहन के कारण नदियों के किनारे धंसने लगे हैं । ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस अवैध खेल को तुरंत नहीं रोका गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ​अब देखना यह है कि इस गंभीर मामले पर जिले के उच्च अधिकारी और शासन क्या कड़ा कदम उठाते हैं, या फिर डिंडोरी जिले की नदियां इसी तरह माफियाओं के लालच की भेंट चढ़ती रहेंगी।

https://www.youtube.com/watch?v=ssKqzWcb6UQ
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!