टिकरिया में 600 करोड़ की अवैध और एक्सेस माइनिंग का आरोपबीजेपी नेता अशोक विश्वकर्मा के परिवार के खिलाफ सेकेट्री माइनिंग से की गई शिकायत

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल कटनी --सूत्रों के मुताबिक टिकरिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध और एक्सेस माइनिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि लगभग 600 करोड़ रुपये की अवैध खनन गतिविधियां की गई हैं। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक विश्वकर्मा के परिवार के खिलाफ सेकेट्री माइनिंग विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर तय सीमा से कहीं अधिक खनन किया गया, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही पर्यावरणीय नियमों का भी खुलेआम उल्लंघन किया गया। बताया जा रहा है कि खनन पट्टे की शर्तों को नजरअंदाज कर रात के समय भारी मशीनों के जरिए खनन किया गया।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण क्षेत्र में जलस्तर गिर गया है, सड़कों की हालत खराब हो चुकी है और धूल प्रदूषण से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है।वहीं, मामले को लेकर माइनिंग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।दूसरी ओर, भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा के परिवार की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और विपक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।अब देखना यह होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!