अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्ती, दो जगह चला बुलडोजर, लेकिन कई जगहों पर चुप्पी से उठे सवाल

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्ती, दो जगह चला बुलडोजर, लेकिन कई जगहों पर चुप्पी से उठे सवाल
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

कार्रवाई एक तरफ, दूसरी ओर बड़े स्तर पर जारी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई नहीं

कटनी4अप्रैल -- नगर निगम प्रशासन ने शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो स्थानों पर बुलडोजर कार्रवाई की, लेकिन इसी बीच कई अन्य स्थानों पर खुलेआम जारी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई न होने से निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।शुक्रवार को निगम अमले ने बाल गंगाधर तिलक वार्ड के ट्रांसपोर्ट नगर एवं साईं मंदिर के पीछे संचालित अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी मशीन चलाकर निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित कालोनी सेल और अतिक्रमण अमला मौजूद रहा।कालोनी सेल अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह के अनुसार, निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बिना वैध अनुमति विकसित किए जा रहे प्लॉटों को चिन्हित कर अवैध संरचनाओं को हटाया गया है। संबंधित भू-मालिकों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कदम उठाया गया।निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।हालांकि, निगम की इस कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चल रही अवैध प्लाटिंग पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। जानकारी के अनुसार, रपटा नाले के पेट्रोल पंप के सामने कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग धड़ल्ले से जारी है। वहीं दुबे कॉलोनी स्थित आरुष अपार्टमेंट के पीछे भी बड़े स्तर पर प्लॉट काटे जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्थानों पर लंबे समय से अवैध प्लाटिंग का काम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या कुछ खास लोगों को निगम प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है?चयनात्मक कार्रवाई से नगर निगम की मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर छोटी जगहों पर तुरंत बुलडोजर चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़े स्तर पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर चुप्पी समझ से परे है।यदि समय रहते इन मामलों में भी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह न केवल शहर के नियोजित विकास को प्रभावित करेगा, बल्कि आम जनता का भरोसा भी प्रशासन से उठ सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!