नाले पर कब्जा, खेतों में कॉलोनी! कटनी में भू-माफियाओं के आगे बेबस प्रशासन?”

नाले पर कब्जा, खेतों में कॉलोनी! कटनी में भू-माफियाओं के आगे बेबस प्रशासन?”
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी- जिले में अवैध कॉलोनियों का खेल अब खुलेआम सड़कों पर दिखाई देने लगा है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों को ताक पर रखकर कटनी-जबलपुर हाईवे बाईपास रोड पर बोहता पंचायत अंतर्गत पेट्रोल पंप के ठीक सामने करीब 4 एकड़ कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का बड़ा खेल चल रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस जमीन पर बहने वाले प्राकृतिक नाले को तक पाट दिया गया, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन अब तक कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।सूत्रों के मुताबिक बिना रेरा अनुमति, बिना भूमि डायवर्सन और बिना वैध कॉलोनी स्वीकृति के धड़ल्ले से प्लॉट काटे जा रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रशासन की आंखों के सामने यह सब कैसे हो रहा है? क्या अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं, या फिर सबकुछ जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है?स्थानीय लोगों का आरोप है कि भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया। कृषि भूमि को रातों-रात कॉलोनी में बदला जा रहा है और प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था खत्म कर पर्यावरण से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब बिना आवासीय परिवर्तन और बिना वैधानिक अनुमति के कॉलोनी काटना नियम विरुद्ध है, तो फिर जिम्मेदार विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारी मौन हैं, या फिर इस अवैध खेल में किसी बड़े संरक्षण की भूमिका है?जिले में लगातार बढ़ रही अवैध कॉलोनियों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में यही अवैध निर्माण शहर की सबसे बड़ी समस्या बनेंगे।अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन भू-माफियाओं पर बुलडोजर चलाता है या फिर हमेशा की तरह शिकायतों को फाइलों में दबाकर चुप्पी साध लेता है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!