बहिरघटा में नियमो को ताक पर रखकर हो रहा अवैध रेत खनन, पर खनिज अधिकारियो पर संरक्षण के गंभीर आरोप

Khabar Digital Desk

कटनी -- बरही /विजयराघवगढ़-- विधानसभा क्षेत्र के बहिरघटा गांव से सटी नदी में खुलेआम अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। नियमों की अनदेखी कर भारी मशीनों के जरिए नदी से रेत निकाली जा रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार, पूर्व में धन लक्ष्मी कंपनी द्वारा खनन ठेका सरेंडर किए जाने के बाद शासन स्तर पर दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस प्रक्रिया में अधिकतम बोली लगाकर पुनः धन लक्ष्मी कंपनी को ठेका मिला। हालांकि, अब तक कंपनी को LOI (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार यह टेंडर निरस्त भी हो चुका है।खनन नियमों के तहत LOI जारी होने से पहले किसी भी प्रकार का उत्खनन कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है, इसके बावजूद बहिरघटा क्षेत्र में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा कार्य प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा है। इसी बीच जीपीएस लोकेशन के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नदी से बड़ी मशीनों द्वारा रेत निकालते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन से नदी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और भविष्य में जल संकट जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो और सामने आए तथ्यों के बाद प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा या फिर अवैध रेत खनन का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!