MP Government Employees: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ये काम करके कर सकेंगे एक्स्ट्रा कमाई

भारतीय डाक विभाग ने 1 जुलाई से "अन्य विभागीय कर्मचारी (ODE)" श्रेणी शुरू की है. इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार के लेवल-8 तक के कर्मचारी PLI और RPLI योजनाओं के अधिकृत प्रतिनिधि बन सकेंगे. NOC के बाद पंजीकरण कर बीमा पॉलिसियां बेचने पर उन्हें विभाग की ओर से इंसेंटिव और अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा.

MP Government Employees: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ये काम करके कर सकेंगे एक्स्ट्रा कमाई
डॉ आशा शर्मा

भारतीय डाक विभाग ने डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं का दायरा बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है. विभाग ने 1 जुलाई से "अन्य विभागीय कर्मचारी" (ODE) नाम की नई सेल्स फोर्स श्रेणी शुरू की है. इस पहल का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाकर बीमा योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है. इसके साथ ही कर्मचारियों को अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर भी मिलेगा.

कौन बन सकता है बीमा प्रतिनिधि

नई व्यवस्था के तहत केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, स्वायत्तशासी संस्थानों तथा पात्र सरकारी संगठनों में कार्यरत लेवल-8 तक के अधिकारी और कर्मचारी डाक जीवन बीमा योजनाओं के अधिकृत प्रतिनिधि बन सकेंगे. पंजीकरण के बाद वे PLI और RPLI योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे और नई पॉलिसियां कराने पर विभाग की ओर से तय इंसेंटिव भी प्राप्त करेंगे.

पंजीकरण के लिए NOC जरूरी

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना से जुड़ने के इच्छुक कर्मचारियों को सबसे पहले अपने संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना होगा. इसके बाद उन्हें ODE श्रेणी में पंजीकरण कराना होगा. पंजीकरण पूरा होने के बाद ही वे बीमा योजनाओं के लिए अधिकृत रूप से कार्य कर सकेंगे और प्रोत्साहन राशि पाने के पात्र होंगे.

नौकरी के साथ अतिरिक्त कमाई का मौका

डाक विभाग का मानना है कि यह पहल सरकारी कर्मचारियों के लिए लाभदायक साबित होगी. कर्मचारी अपनी नियमित सेवा के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेंगे. इसके अलावा वे अपने परिचितों, सहकर्मियों और आम नागरिकों को सुरक्षित और भरोसेमंद बीमा योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इससे समाज में सामाजिक सुरक्षा का दायरा भी बढ़ेगा और लोगों को किफायती बीमा योजनाओं का लाभ मिलेगा.

कहां करें संपर्क

जो कर्मचारी इस नई व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे अपने निकटतम प्रवर अधीक्षक या अधीक्षक डाकघर, विकास अधिकारी (PLI) अथवा भोपाल स्थित परिमंडल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. विभाग का विश्वास है कि इस नई सेल्स फोर्स के माध्यम से डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं की पहुंच तेजी से बढ़ेगी. साथ ही सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त आमदनी का एक नया और विश्वसनीय माध्यम भी उपलब्ध होगा.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!