इंदौर को प्रकृतिपूर्ण बनाने की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कवायद… 21 लाख पौधारोपण अभियान को मिलेगी रफ्तार

इंदौर को प्रकृतिपूर्ण बनाने की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कवायद… 21 लाख पौधारोपण अभियान को मिलेगी रफ्तार
सुनील बंशीवाल

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहर में चल रहे '21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार जल संचयन अभियान' को जनभागीदारी का बड़ा अभियान बताते हुए कहा कि 9 अगस्त को रेवती रेंज में 51 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी जानकारी
पत्रकार वार्ता में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि रेवती रेंज आज मानव प्रयासों से विकसित हुए घने जंगल का उदाहरण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जंगल सामान्यतः प्राकृतिक होते हैं, लेकिन रेवती रेंज ऐसा वन क्षेत्र है, जिसे इंदौरवासियों ने अपने श्रम और संकल्प से तैयार किया है। यहां लगाए गए प्रत्येक पौधे को नागरिकों ने रोपा और संरक्षित किया है।

रेवती रेंज के पेड़ों की होगी दोबारा गणना
मंत्री ने बताया कि दो वर्ष पहले 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जिस पथरीली पहाड़ी पर पौधारोपण किया गया था, वहां आज हरियाली नजर आ रही है। वर्तमान में रेवती रेंज में लगभग 12.40 लाख पेड़ विकसित हो चुके हैं।उन्होंने इस सफलता का श्रेय नगर निगम और जनकार्य समिति के अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ को देते हुए कहा कि पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक चुनौती उन्हें जीवित रखना है। नियमित देखरेख और संरक्षण के कारण ही यह क्षेत्र आज घने जंगल का स्वरूप ले चुका है। विजयवर्गीय ने बताया कि रेवती रेंज का नाम पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। अब एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी यहां पहुंचकर पेड़ों की गणना करेगी और नए रिकॉर्ड की प्रक्रिया पूरी करेगी।

21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
मंत्री ने बताया कि शहर में 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेजों को अभियान से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का उत्साह दिखाई दे रहा है, उसे देखते हुए यह संख्या 25 लाख तक पहुंच सकती है। नगर निगम अब तक 11.64 लाख पौधे लगा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि शहर के सभी उद्यानों में कम से कम 25 प्रतिशत देशी प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में छोटे-छोटे शहरी जंगल विकसित किए जा सकें।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी के बीजेपी नेताओं के हाथ क्यों लग रही निराशा?… पदों में नहीं मिल रही तवज्जो!

दतूनी टेकरी और सुपर कॉरिडोर भी होंगे हरे-भरे
विजयवर्गीय ने कहा कि दतूनी टेकरी पर करीब एक लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिससे इसे भी पितृ पर्वत की तरह विकसित किया जा सके। इसके अलावा सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ भूमि पर दो से तीन लाख पौधे लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि शहर की टेकरियों को हरित बनाने का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि उन्हें अवैध खनन से बचाना भी है। पथरीली जमीन पर पौधारोपण चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन तकनीकी प्रयासों से उसे पौधारोपण योग्य बनाकर हरियाली विकसित की जा रही है।

युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष फोकस
मंत्री ने बताया कि 9 अगस्त को रेवती रेंज में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में 10 से 15 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। अभियान में विशेष रूप से युवाओं और नई पीढ़ी की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण जनआंदोलन का रूप ले सके। रेवती रेंज में देव प्रतिमा स्थापना से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर सभी पक्षों से चर्चा और सहमति के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में जनकार्य समिति के अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ भी उपस्थित रहे।

एक्शन में मोहन सरकार: जन-विश्वास अभियान के पहले दिन, शिकायतें सुनते-सुनते CMHO सहित 3 को किया सस्पेंड

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!