इंदौर बना मप्र के विकास का केंद्र, CM मोहन यादव का अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस, निवेशकों को लुभाने की तैयारी

इंदौर बना मप्र के विकास का केंद्र, CM मोहन यादव का अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस, निवेशकों को लुभाने की तैयारी
Shiv Sharan

भोपाल। मध्यप्रदेश के समग्र विकास को नई गति देने और शहरों की तस्वीर बदलने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मुख्य फोकस अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर है। इसी क्रम में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 28 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के शहरों को आधुनिक, सुविधायुक्त और निवेश-अनुकूल बनाने से जुड़ी रणनीतियों पर मंथन होगा।

​प्रमुख परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण

​कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए कई महत्वपूर्ण नगरीय विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित मकान, पुनर्घनत्वीकरण, कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज प्रबंधन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का प्राथमिक उद्देश्य शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना और बढ़ती आबादी की जरूरतों के अनुरूप सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है।

​आवास और जल सुरक्षा के लिए नई नीतियां

​सम्मेलन का एक मुख्य आकर्षण दो नई दूरगामी नीतियों के प्रारूप का विमोचन होगा:

  • ​मध्यप्रदेश अर्बन अफोर्डेबल … हाउसिंग एंड हैबिटेट पॉलिसी, 2026: इसके जरिए शहरी क्षेत्रों में किफायती आवासों की उपलब्धता बढ़ाना, रेंटल हाउसिंग, निजी निवेश को बढ़ावा देना और शासकीय भूमि का कुशल उपयोग करना शामिल है।
  • ​मध्यप्रदेश ट्रीटेड वेस्टवॉटर रिसाइक्लिंग एंड रीयूज पॉलिसी, 2026: इसके माध्यम से सीवरेज व अपशिष्ट जल को उपचारित कर उद्योगों, निर्माण और लैंडस्केपिंग में पुनः उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे ताजे जल स्रोतों पर निर्भरता कम हो सके।

​इंदौर इकोनॉमिक रीजन रिपोर्ट का विमोचन

​नीति आयोग की सिटी इकोनॉमिक रीजन पहल के तहत तैयार इंदौर इकोनॉमिक रीजन रिपोर्ट का विमोचन भी किया जाएगा। इसमें इंदौर सहित आसपास के 8 जिलों को शामिल कर दीर्घकालिक आर्थिक विकास, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन का रोडमैप तैयार किया गया है। साथ ही, टॉरटॉइस सिटी, सेंट्रल विस्टा भोपाल, हुकुमचंद मिल पुनर्विकास, एकाई सिटी, उज्जैन टेम्पल बॉन्ड और फ्लोटिंग सोलर जैसी विकास परियोजनाओं में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा।

​निवेशकों से संवाद और डिजिटल गवर्नेंस पर जोर

​कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे, जिससे शहरी अधोसंरचना, अक्षय ऊर्जा, जल प्रबंधन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में निजी निवेश को आकर्षित किया जा सके। इसके अलावा, सम्मेलन में डिजिटल तकनीक, जलवायु-अनुकूल नगर नियोजन और सर्कुलर इकोनॉमी के माध्यम से नगरीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी व नागरिक-केंद्रित बनाने पर भी विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/no-thief-will-be-spared-under-mohan-government-rameshwar-sharmas-fierce-counterattack-on-congress-over-urban-body-scam/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!