इंदौर का ‘ऑपरेशन लोटा’ सफल… 2 किलो का चांदी का लोटा खोजने के लिए 24 घंटे तक खंगाला गया कचरे का पहाड़!

इंदौर का ‘ऑपरेशन लोटा’ सफल… 2 किलो का चांदी का लोटा खोजने के लिए 24 घंटे तक खंगाला गया कचरे का पहाड़!
सुनील बंशीवाल

इंदौर/खबर डिजिटल/नरेन्द्र महावर/ स्वच्छता के लिए देशभर में अपनी अलग पहचान रखने वाला इंदौर एक बार फिर अनोखी वजह से सुर्खियों में है। इस बार नगर निगम ने किसी अपराधी या लापता व्यक्ति की नहीं, बल्कि करीब दो किलो वजनी चांदी के लोटे की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया। घरेलू कचरे के साथ गलती से फेंका गया यह कीमती लोटा करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। शहर में इस पूरे अभियान को लोग अब ‘ऑपरेशन लोटा’ के नाम से पहचान रहे हैं।

सफाई के दौरान अनजाने में कचरे में चला गया लोटा

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक परिवार से घर की सफाई के दौरान करीब दो किलो चांदी का लोटा गलती से घरेलू कचरे के साथ नगर निगम के कचरा वाहन में चला गया। कुछ समय बाद जब परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने तत्काल नगर निगम अधिकारियों से संपर्क कर सहायता मांगी।

वाहन की ट्रैकिंग कर शुरू किया गया सर्च अभियान

सूचना मिलते ही नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले संबंधित कचरा वाहन की ट्रैकिंग कर उसका पूरा रूट खंगाला गया और यह पता लगाया गया कि कचरा किस ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचा है। इसके बाद अधिकारियों ने विशेष टीम गठित कर मौके पर खोज अभियान शुरू कराया।

20 कर्मचारियों और जेसीबी की मदद से घंटों चली तलाश

अभियान में लगभग 20 कर्मचारी, तीन वरिष्ठ अधिकारी और जेसीबी मशीनों को लगाया गया। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर जमा कचरे के बड़े ढेरों को अलग-अलग कर बारीकी से छानबीन की गई। सैकड़ों टन कचरे की जांच के बाद करीब 24 घंटे की लगातार मेहनत रंग लाई और टीम ने चांदी का लोटा सुरक्षित खोज निकाला।

दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर मालिक को सौंपा गया लोटा

कीमती वस्तु मिलने की सूचना मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली। नगर निगम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चांदी का लोटा उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। परिवार ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता तथा समर्पण की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

शहर में चर्चा का विषय बना ‘ऑपरेशन लोटा’

यह अनोखा अभियान पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आमतौर पर कचरे के विशाल ढेर में खोई हुई वस्तु को तलाशना बेहद कठिन माना जाता है, लेकिन नगर निगम की तकनीकी व्यवस्था, वाहन ट्रैकिंग सिस्टम, बेहतर समन्वय और कर्मचारियों की मेहनत ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफल बना दिया। यह अभियान इस बात का उदाहरण है कि सुनियोजित प्रयास और मजबूत टीमवर्क से असंभव दिखने वाला काम भी संभव किया जा सकता है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!