MP में रेल यात्रियों को झटका... 4 ट्रेनें निरस्त, राजधानी और अगस्त क्रांति एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

MP में रेल यात्रियों को झटका... 4 ट्रेनें निरस्त, राजधानी और अगस्त क्रांति एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी
सुनील बंशीवाल

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। परिचालन संबंधी कारणों के चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली और इंदौर तथा डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन से रवाना होने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। 9 अक्टूबर 2026 को दो ट्रेनों को उनके निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से रवाना किया जाएगा, जबकि चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से मुंबई, दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

ये दो ट्रेनें 5 घंटे देरी से चलेंगी
9 अक्टूबर 2026 को निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से रवाना होने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:

गाड़ी संख्या 12951: मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस।
गाड़ी संख्या 12953: मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति एक्सप्रेस।

दोनों ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित प्रस्थान समय की तुलना में 5 घंटे देरी से चलेंगी।

9 अक्टूबर को ये चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से निम्नलिखित चार ट्रेनों को निरस्त किया है..

गाड़ी संख्या 20155: डॉ. अंबेडकर नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस।
गाड़ी संख्या 09309: इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस।
गाड़ी संख्या 12415: इंदौर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
गाड़ी संख्या 12247: बांद्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस।
यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन की स्थिति

रेलवे ने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की ताजा जानकारी प्राप्त कर लें। ट्रेन के निरस्त होने या प्रस्थान समय में बदलाव की जानकारी के आधार पर ही स्टेशन के लिए रवाना हों, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=tk_pwC3hjy8
सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!