सिंहस्थ-2028 से पहले तैयार होगा इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन हाईवे…. 40 मिनट में पूरा होगा सफर

सिंहस्थ-2028 से पहले तैयार होगा इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन हाईवे…. 40 मिनट में पूरा होगा सफर
सुनील बंशीवाल

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत इंदौर और उज्जैन के बीच विकसित किया जा रहा छह लेन हाईवे निर्धारित समय से पहले पूरा होने की ओर बढ़ रहा है। करीब 48 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का अधिकांश निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसे सिंहस्थ मेले की शुरुआत से लगभग एक वर्ष पहले चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

यातायात की रफ्तार होगी तेज
इंदौर क्षेत्र में छह लेन फ्लाईओवर की संरचना लगभग पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब मुख्य सड़क के निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने परियोजना में बाधा बन रहे कई निर्माण हटाकर काम को तेज कर दिया है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए इंदौर और उज्जैन के शहरी हिस्सों में मुख्य हाईवे के साथ सर्विस लेन भी विकसित की जा रही हैं। इससे स्थानीय और लंबी दूरी के वाहनों का आवागमन अलग-अलग रहेगा तथा हाईवे पर यातायात की रफ्तार प्रभावित नहीं होगी।

दतिया उपचुनाव के बाद अवधेश नायक को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी…. बने प्रदेश महासचिव

आठ पुलों का हो रहा निर्माण
सड़क के निर्माण के बाद इंदौर से उज्जैन की यात्रा महज 35 से 40 मिनट में पूरी हो सकेगी। वर्तमान में दोनों शहरों के बीच पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगता है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास छह माह पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। सिंहस्थ मेले के दौरान सबसे अधिक यातायात दबाव इसी मार्ग पर रहने की संभावना को देखते हुए इसे छह लेन में विकसित किया जा रहा है। परियोजना के तहत पूरे मार्ग पर तीन बड़े और आठ छोटे पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है। सांवेर और उज्जैन क्षेत्र में बन रहे कुछ पुलों पर अभी कार्य जारी है। विभाग द्वारा कराए गए ट्रैफिक सर्वे के अनुसार भविष्य में इस मार्ग से प्रतिदिन 60 हजार से अधिक वाहनों के गुजरने का अनुमान है।

वैकल्पिक मार्गों पर किया जा रहा काम
सिंहस्थ के दौरान बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों पर भी काम किया जा रहा है। गांधी नगर से उज्जैन तक ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जबकि इंदौर-देवास-उज्जैन मार्ग भी यात्रियों के लिए एक प्रभावी विकल्प रहेगा। देवास से उज्जैन के बीच की सड़क पहले ही फोर लेन में विकसित की जा चुकी है।हाईवे के छह लेन बनने के बाद इस मार्ग पर टोल व्यवस्था में भी बदलाव संभावित है। फिलहाल 48 किलोमीटर के इस रूट पर दो टोल प्लाजा संचालित हैं और सड़क उन्नयन के बाद टोल शुल्क में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rahul-kothari-gaurav-randive-bjp-madhya-pradesh-organization/
सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!