बेअसर गश्त, बेखौफ अपराधी: अमकुही गैंगरेप ने खोली पुलिस की पोल

बेअसर गश्त, बेखौफ अपराधी: अमकुही गैंगरेप ने खोली पुलिस की पोल
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल-- कटनी सूत्रों के अनुसार जिले के अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में नाबालिग से हुए गैंगरेप की सनसनीखेज घटना ने पुलिस की कथित नाइट कॉम्बिंग गश्त और अपराध नियंत्रण के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पुलिस लगातार प्रेस विज्ञप्तियों के ज़रिये एक ही रात में 100 से 150 वारंटियों और पुराने अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।यदि पुलिस का सुरक्षा तंत्र इतना ही मजबूत है कि सैकड़ों आरोपी एक रात में पकड़ लिए जाते हैं, तो फिर उसी पुलिस की मौजूदगी में एक नाबालिग को रात भर बंधक बनाकर खंडहर में रखे जाने जैसी घटना कैसे घट गई—यह सवाल अब आम जनता पूछ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की कॉम्बिंग गश्त महज़ रिकॉर्डेड अपराधियों तक सीमित रह गई है, जो आसानी से मिल जाते हैं। वास्तविक समय में होने वाले गंभीर अपराधों को रोकने में यह व्यवस्था पूरी तरह विफल नजर आ रही है।विडंबना यह है कि शराब, जुआ या अन्य छोटे मामलों में कार्रवाई होते ही थाने से लेकर जिला मुख्यालय तक श्रेय लेने की होड़ मच जाती है। हर सफलता को वरिष्ठ अधिकारियों के सशक्त नेतृत्व और उच्च मार्गदर्शन का परिणाम बताया जाता है। लेकिन जब अमकुही जैसी बड़ी सुरक्षा चूक सामने आती है, तो जिम्मेदारी तय करने को लेकर पूरा सिस्टम मौन साध लेता है।सवाल यह भी है कि जब सफलता का श्रेय वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जाता है, तो ऐसी विफलता की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? क्या बीट प्रभारी या थाना प्रभारी तक सीमित कर मामले से इतिश्री कर ली जाएगी?सूत्रों के अनुसार पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में यह धारणा बनती जा रही है कि अपराधियों के मन से खाकी का डर खत्म हो चुका है।विशेषज्ञों का मानना है कि अपराध मुक्त शहर केवल आंकड़ों और गिरफ्तारी की संख्या से नहीं बनता, बल्कि आम नागरिक के मन में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने से बनता है। नाइट कॉम्बिंग गश्त का उद्देश्य केवल दिखावटी कार्रवाई नहीं, बल्कि उन सुनसान इलाकों, पहाड़ियों और संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित करना होना चाहिए, जहां अपराधियों को पनाह मिलती है।अमकुही की यह घटना पुलिस के लिए स्पष्ट चेतावनी है कि अब हेडलाइन मैनेजमेंट से आगे बढ़कर ग्राउंड मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा, अन्यथा आंकड़ों में अपराध कम और ज़मीनी हकीकत में असुरक्षा बढ़ती ही जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!