राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश, पंचायतों में बैठेंगे पटवारी कलेक्टर आशीष तिवारी

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश, पंचायतों में बैठेंगे पटवारी कलेक्टर आशीष तिवारी
Khabar Digital Desk


राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश, पंचायतों में बैठेंगे पटवारी कलेक्टर आशीष तिवारी
कटनी – जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के लिए आपसी समन्वय और टीम वर्क के साथ कार्य करने के निर्देश कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनके लिए आम नागरिकों को जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता न पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने, संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं के निराकरण तथा कमजोर प्रगति पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्र, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसीलों में हेल्प डेस्क, फार्मर आईडी पर जोर
कलेक्टर ने किसानों और भूमि-स्वामियों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य को अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क, लोकसेवा केंद्र, उप लोकसेवा केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर में विशेष काउंटर प्रारंभ किए जाएंगे। किसानों से अपील की गई है कि तहसील आते समय आधार कार्ड साथ लाएं ताकि ई-केवाईसी सहित फार्मर आईडी तुरंत बनाई जा सके।
हर मंगलवार-गुरुवार पंचायत में रहेंगे पटवारी
राजस्व कार्यों को जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पटवारी प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक पंचायत भवन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
15 फरवरी तक राजस्व अभिलेखों का डिजिटाइजेशन
राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने बताया कि अब तक करीब 19 लाख से अधिक इमेज स्कैन की जा चुकी हैं। ढीमरखेड़ा और विजयराघवगढ़ तहसीलों में कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने 15 फरवरी 2026 तक शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राजस्व कार्यों में कटनी अग्रणी
बैठक में जानकारी दी गई कि बंटवारा प्रकरणों के निराकरण में कटनी जिला प्रदेश में छठवें स्थान पर है, जहां 86.77 प्रतिशत मामलों का समाधान हो चुका है। वहीं नामांतरण के 22 हजार से अधिक प्रकरणों के निराकरण के साथ जिला 11वें स्थान पर है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!