MP Rajya Sabha Election : क्या दिग्विजय फिर जा रहे राज्यसभा? बोले न टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं

MP Rajya Sabha Election : क्या दिग्विजय फिर जा रहे राज्यसभा? बोले न टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं
Vijay Pal

Digvijay Singh Rajya Sabha : मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने जा रहा है। कार्यकाल खत्म होने से पहले उन्होंने बुधवार को सदन में भावुक अंदाज में अपना विदाई संबोधन दिया।

अटल बिहारी की पढ़ी कविता

अपने संबोधन के दौरान दिग्विजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां पढ़ते हुए कहा मैं न थका हूं, न रिटायर हूं, और संकेत दिया कि वे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहेंगे। उन्होंने संसद में संवाद और मर्यादा बनाए रखने की बात पर भी जोर दिया।

राजनीतिक सफर को किया याद

दिग्विजय सिंह ने अपने राजनीतिक करियर को याद करते हुए कहा कि छात्र जीवन में उनका राजनीति से कोई जुड़ाव नहीं था, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें इस राह पर ला खड़ा किया। 22 वर्ष की उम्र में वे निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष बने, 30 साल में विधायक और 33 साल की उम्र में मंत्री बन गए। इसके बाद वे सांसद बने और 40 वर्ष की उम्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया।

इंदिरा और राजीव गांधी का जिक्र

उन्होंने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने ही उन्हें कांग्रेस में लेकर आई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वे उन लोगों से भी अच्छे संबंध रखते हैं, जिनसे मतभेद रहे।

सदन में मांगी माफी

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि उनके किसी बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे उसके लिए क्षमा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद जरूरी है और संसद में कटुता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश में रहेंगे सक्रिय

सदन में दिग्विजय सिंह के भाषण को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होने लगी है कि राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। क्योंकि उन्होंने जिस तरह से कहा कि न टायर्ड हूं न रिटायर्ड हूं। ऐसे में संकेत मिलते है ​कि दिग्विजय सिंह अब प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से और तेजी से एक्टिव होने वाले है। हालांकि उनके टायर्ड और रिटायर्ड वाले बयान को लोग उनके राज्यसभा फिर से जाने को लेकर भी जोड़ रहे है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!