जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण अग्निकांड, प्लेटफॉर्म-1 पर मची अफरा-तफरी, लाखों का माल स्वाहा

जबलपुर रेलवे स्टेशन के व्यस्त प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। इस दुर्घटना में पार्सल बोगी, बाहर रखे सामान और एक फूड स्टॉल को भारी नुकसान पहुंचा है।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण अग्निकांड, प्लेटफॉर्म-1 पर मची अफरा-तफरी, लाखों का माल स्वाहा
Shiv Sharan

मनीष तिवारी, जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पार्सल बोगी और उसके बाहर रखे पार्सलों में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में कपड़ों सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामान आ गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल जलकर खाक होने की आशंका है।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक पार्सल बोगी में ट्रेन के माध्यम से भेजे जाने वाले सामान के पैकेट रखे हुए थे। इसके अलावा बोगी के बाहर भी बड़ी संख्या में पार्सल रखे थे। अचानक आग भड़कने से वहां रखे कपड़े और अन्य सामान तेजी से इसकी चपेट में आ गए। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

1000596852

आग की चपेट में आया खाने-पीने का स्टॉल

इस अग्निकांड में प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर संचालित एक खाने-पीने का स्टॉल भी आग की चपेट में आ गया। स्टॉल में रखी खाद्य सामग्री और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में स्टॉल संचालक को भी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

1000596851

फायर ब्रिगेड, आरपीएफ और जीआरपी ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। वहीं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी के अधिकारी एवं जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए। संयुक्त प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।

लाखों के नुकसान की आशंका, कारण अज्ञात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग में पार्सल के रूप में रखे कपड़े और अन्य कीमती सामान बड़ी मात्रा में जलकर नष्ट हो गए हैं। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। आग लगने की वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की आवश्यकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!