जनजातीय गौरव दिवस पर CM मोहन यादव ने घोषणाएं, बोले - जन-कल्याण के लिए 24 घंटे काम कर रहे प्रधानमंत्री मोदी

CM मोहन यादव ने कहा कि आलीराजपुर जिले में कम वर्षा के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए मैं कलेक्टर को निर्देश देता हूं कि सर्वे के उपरांत प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जाए।

जनजातीय गौरव दिवस पर CM मोहन यादव ने घोषणाएं, बोले - जन-कल्याण के लिए 24 घंटे काम कर रहे प्रधानमंत्री मोदी
Khabar Digital Admin

भोपाल/आलीराजपुर। जनजातीय गौरव दिवस पर CM मोहन यादव ने कहा कि आलीराजपुर जिले में कम वर्षा के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए मैं कलेक्टर को निर्देश देता हूं कि सर्वे के उपरांत प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जाए। मैं घोषणा करता हूं कि कपिलधारा के नए कुएं बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुराने कुओं, बावड़ियों और तालाबों का गहरीकरण किया जाएगा। उदयपुर से चंद्रपुर (गुजरात बॉर्डर) सड़क का सर्वे कराकर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। हमारी सरकार सबके साथ सबके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भगवान बिरसा मुंडा सहित सभी आदिवासी महानायकों के सम्मान के लिए हम सभी सदैव की तरह तत्पर हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन वास्तव में बहुत पवित्र और गौरवशाली है। हमारे जनजातीय समाज के पराक्रम, पुरुषार्थ और वीरता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन के मात्र 25 वर्षों में ऐसा अद्भुत कार्य किया कि अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। अंग्रेजों के शासन में कभी सूर्य अस्त नहीं होता था। उस समय पूरी दुनिया अंग्रेजों की ताकत से थर्राती थी, लेकिन भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस और नेतृत्व से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वे जीते-जी सामान्य मनुष्य से भगवान बन गए। ऐसे महापुरुषों का जोरदार अभिनंदन होना चाहिए।

janjatiya gaurav diwas cm mohan Yadav Announcement

सिंचाई से फसल बनती है सोना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आलीराजपुर और धार का यह क्षेत्र मां नर्मदा के आशीर्वाद से समृद्ध है। वर्षों पहले ही यहां नर्मदा का पानी पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। कोई बात नहीं, हमारी सरकार ने लगभग एक महीने पहले सरदारपुर में ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत वाली योजना का लोकार्पण किया और आज 1,400 करोड़ की दूसरी योजना का भी लोकार्पण किया है। हमारे किसानों के सूखे खेतों तक यदि सिंचाई का पानी पहुंच जाए, तो उनकी फसल सोना बन जाती है। यह निश्चित है कि इससे किसानों की मेहनत सफल होती है। किसानों की मेहनत से आज समय बदल रहा है। उन्होंने कहा कि धार बदल रहा है और यह बदलाव मां नर्मदा के आशीर्वाद से दिखाई दे रहा है। पूरे प्रदेश में सबसे अच्छे आम कहीं मिलते हैं, तो वे हमारे आलीराजपुर, धार और झाबुआ में मिलते हैं। यह हमारे क्षेत्र की विशेष पहचान है।

अब वक्त है बदलाव का

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और खंडवा सहित निमाड़ एवं मालवा का यह क्षेत्र कपास उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां अभी रेशम जैसे धागे वाला इतना अच्छा कपास दिखाया जा रहा था। एक समय था, जब कपास उत्पादन के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में धीरे-धीरे कॉटन मिलें बंद होती चली गईं। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और रतलाम की मिलें भी बंद हो गईं। लेकिन, अब समय बदल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से इसी धार जिले में 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। जिन्हें काम नहीं मिल रहा है, वे वहां कारखानों में काम कर सकेंगे और कपास का उत्पादन करने वाले 6 लाख किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलेगा। पीथमपुर भी तेजी से विकसित हो रहा है और पीएम मित्रा पार्क भी आकार ले रहा है।

लगातार हो रहा जन-कल्याण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आलीराजपुर सहित पूरे क्षेत्र में सिंचाई और जल उपलब्धता की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। अब दिन में बिजली मिल रही है। पहले तो रात में भी बिजली नहीं मिलती थी। आज गांव-गांव तक बिजली पहुंच रही है। यह बदलाव का दौर है। बिजली भी मिल रही है, पानी भी मिल रहा है और अब तो रेल सुविधा भी मिल रही है। अगले पांच वर्षों में सिंचाई का रकबा बढ़कर 100 लाख हेक्टेयर हो जाएगा। अब गांवों में भी रोजगार मिलेगा, खेतों को भी बिजली और पानी मिलेगा। इतना ही नहीं, गांवों के मजरों और टोलों तक भी विकास की पहुंच सुनिश्चित होगी। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी सड़कें बनने वाली हैं? पूरे क्षेत्र में 500 सड़कों का निर्माण होगा।

उन्होंने कहा कि वन ग्राम में जिन्हें पट्टे मिले और जिनका भूखंड या आवास ग्राम पंचायत क्षेत्र में हैं, ऐसे ग्रामीणजनों के भूखंड या आवास की रजिस्ट्री हमारी सरकार निःशुल्क करा रही है। किसान कल्याण वर्ष में विशेषकर आदिवासी अंचल में भी हो रही रजिस्ट्री में 10 हज़ार करोड़ का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पशुपालन विभाग के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ ही पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए मध्यप्रदेश सरकार विशेष प्रोत्साहन दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुविधाजनक बस सेवा प्रदान करने के लिए हमारी सरकार मुख्यमंत्री सुगम बस सर्विस के माध्यम से बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करा रही है।

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!