MSP पर केवल घोषणा नहीं, किसानों को कानूनी गारंटी दे केंद्र सरकार: जीतू पटवारी

MSP पर केवल घोषणा नहीं, किसानों को कानूनी गारंटी दे केंद्र सरकार: जीतू पटवारी
Shiv Sharan

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसानों की भावनाओं को समझने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद, लेकिन केवल MSP की घोषणा कर देना किसानों के साथ न्याय नहीं है। देश और मध्यप्रदेश के किसानों को आज भी उनकी उपज का वास्तविक समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश के किसानों को यह बताना चाहिए कि आखिर मध्यप्रदेश में कौन-सी फसल वास्तव में MSP पर बिक रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि दावा कर रही है कि किसानों को MSP का लाभ मिल रहा है तो इसका भौतिक सत्यापन कराया जाए और सच्चाई जनता के सामने रखी जाए।

उन्होंने कहा कि केवल आंकड़ों की जादूगरी और घोषणाओं के माध्यम से किसानों को गुमराह करना उचित नहीं है। जमीनी स्थिति यह है कि दलहन, तिलहन, मोटा अनाज, सरसों सहित अधिकांश खरीफ फसलें MSP से नीचे बिक रही हैं मूंग किसानों को MSP क्यों नहीं मिल रहा, जवाब दें मोहन यादव सरकार और किसान मजबूरी में अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं।

जीतू पटवारी ने कहा कि किसान अपनी आर्थिक परिस्थितियों, कर्ज और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण कम दाम पर उपज बेचने को मजबूर होता है, लेकिन व्यापारी और खरीददार उसकी मजबूरी का लाभ उठाते हैं। इसलिए यदि केंद्र सरकार वास्तव में किसानों का हित चाहती है तो MSP से नीचे खरीद करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा कि क्या केंद्र सरकार और भाजपा MSP से नीचे खरीद को अपराध घोषित करने का साहस दिखाएगी? क्या देश में किसानों के हित में ऐसा कानून बनेगा? क्या मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे?

जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को केवल “मोदी गारंटी” का प्रचार नहीं करना चाहिए, बल्कि किसानों को वास्तविक सुरक्षा और न्याय देना चाहिए। MSP केवल घोषणा नहीं, बल्कि कानूनी अधिकार बनना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश के किसान भाइयों से आह्वान करते हुए कहा कि वे सरकार की घोषणाओं और जमीनी सच्चाई के बीच के अंतर को समझें तथा अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें। किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनकी उपज का न्यायपूर्ण मूल्य चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!