झाबुआ में अंतिम यात्रा बना संकट: कंधों पर शव, घुटनों तक पानी

झाबुआ में अंतिम यात्रा बना संकट: कंधों पर शव, घुटनों तक पानी
Khabar Digital Admin

झाबुआ /सुनील डाबी/ खबर डिजिटल/ जिले में मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। मेघनगर जनपद की ग्राम पंचायत चरेल में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आज भी बेहद कठिन और दर्दनाक बनी हुई है। गाँव के उप सरपंच की धर्मपत्नी की अंतिम यात्रा के दौरान जो दृश्य देखने को मिला, वह दिल को दहला देने वाला था—
कंधों पर शव, पैरों में पानी और सामने कच्चा-पथरीला रास्ता।

न रास्ता… न पुलिया… और मजबूरी में पानी के भीतर से शव यात्रा

गांव से श्मशान घाट तक जाने के लिए न तो कोई पक्का रास्ता है और न ही कोई पुलिया। ग्रामीणों को शव को लेकर गले तक पानी में उतरना पड़ता है। बारिश के दिनों में यह संकट और भी भयावह हो जाता है—तेज़ बहाव, फिसलन भरी मिट्टी, और कीचड़ से भरे रास्ते ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित होते हैं।

चरेल ग्राम पंचायत में शव यात्रा को इस तरह पानी में उतरकर पार कराना पड़ता है । ग्रामीणों के अनुसार, बरसों से वे इस समस्या को झेल रहे हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान आज तक लागू नहीं किया गया।

ग्रामीण बोले – क्या हमारे मृतकों को सम्मानजनक विदाई भी नसीब नहीं?

ग्रामीणों ने बताया कि हर बार  यह समस्या सामने आती है। कई बार प्रशासन, जनपद और जिला अधिकारियों को आवेदन दिए गए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
लोगों के मन में यह पीड़ा लगातार बढ़ रही है कि “जीवन भर संघर्ष किया, और अंतिम सफर में भी चैन नहीं… क्या हमारे मृतकों की अंतिम विदाई का सम्मान भी कोई मायने नहीं रखता?”

*प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी उजागर*

गांव में वर्षों से पुलिया और रास्ते की मांग की जा रही है, परंतु स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि दोनों ही इस समस्या पर गंभीर नहीं दिखते।
कागज़ों में योजनाएँ बनती हैं, लेकिन ज़मीन पर काम शुरू ही नहीं होता। बारिश का मौसम आते ही ग्रामीणों को इस दुरूह स्थिति से गुजरना पड़ता है, जबकि जिम्मेदार अधिकारियों के लिए यह मुद्दा प्राथमिकता में कहीं नजर ही नहीं आता।

ग्रामीणों का कहना है कि  जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी भी इस ओर ध्यान नही दिया वह तो ऑफिसों की कुर्सियां तोड़ने में व्यस्त है इस ओर ध्यान देने वाला कोई नही है हर बार इस तरह की परीक्षा से होकर हमे गुजरना पड़ता है जब जाकर हम अंतिम संस्कार स्थल तक पहुँच पाते है पूर्व में भी इस मामले को मीडिया ने जमकर उठाया था मगर न कलेक्टर ने मामले को सज्ञान में लिया और नही जनपद सीइओ ने ओर नही आज तक कोई अधिकारी मोके पर पहुँचा आखिर यह कैसी तानाशाही विकास के नाम पर योजनाए बनती है तो आखिर हमारी परेशानी की कोई सुध क्यो नही ले रहा

कब जागेगा प्रशासन?

यह सवाल अब हर ग्रामीण के मन में है।
क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है?
क्या शव यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा प्रशासन की आँखें खोलने के लिए पर्याप्त नहीं?

स्थानीय लोगों की यह मांग है कि—जल्द से जल्द पक्का मार्ग बनाया जाए,पुलिया का निर्माण हो, श्मशान घाट तक पहुँचने के लिए वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाए

ग्रामीणों की पीड़ा को समझकर तत्काल समाधान की आवश्यकता

चरेल जैसे गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी प्रशासन की चुप्पी चिंता पैदा करती है।
अब समय आ गया है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को नींद से जगना होगा और इस गंभीर समस्या का तुरन्त समाधान करना होगा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!