शराब माफिया पर जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर हमला, बोले- ड्राइवर-क्लीनर पकड़े जा रहे, असली सरगना क्यों बच रहे?

मध्यप्रदेश में शराब तस्करी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार पर हमला बोलते हुए आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पटवारी ने दावा किया कि गुजरात से सटे बड़वानी, झाबुआ और धार जिलों में शराब तस्करी के 163 मामले दर्ज हुए, लेकिन कार्रवाई ड्राइवर और क्लीनर तक ही सीमित रही। उन्होंने शराब माफिया के असली सरगनाओं पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर सरकार को घेरा है।

शराब माफिया पर जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर हमला, बोले- ड्राइवर-क्लीनर पकड़े जा रहे, असली सरगना क्यों बच रहे?
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर शराब तस्करी और शराब माफिया को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पटवारी का आरोप है कि प्रदेश में शराब माफिया का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि सरकारी आबकारी मशीनरी उसके सामने बेबस नजर आ रही है।

पटवारी ने किया बड़ा दावा
जीतू पटवारी ने अपनी पोस्ट में गुजरात से सटे मध्यप्रदेश के बड़वानी, झाबुआ और धार जिलों का जिक्र करते हुए दावा किया कि इन इलाकों में शराब तस्करी के 163 मामले दर्ज किए गए, लेकिन कार्रवाई मुख्य रूप से वाहन चालकों और क्लीनर तक ही सीमित रही। उन्होंने सवाल उठाया कि शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों, वेयरहाउस के मालिकों और तस्करी के पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

ड्राइवर-क्लीनर पर कार्रवाई, असली सरगना जांच से बाहर क्यों?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित करते हुए पूछा कि शराब की बोतलें ढोने वाले ड्राइवर और क्लीनर तो पकड़ में आ जाते हैं, लेकिन शराब बनाने वाले कारखानों के मालिक और तस्करी के असली सरगना अब तक जांच के दायरे से बाहर क्यों हैं? उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट तक में सवाल उठ रहे हैं, इसके बावजूद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब सामने नहीं आ रहा है।

राजस्व नुकसान और कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
पटवारी ने शराब तस्करी के मुद्दे को प्रदेश के राजस्व और कानून व्यवस्था से भी जोड़ते हुए सरकार को घेरा। उनका कहना है कि शराब माफिया की गतिविधियों से प्रदेश को हर साल करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि शराब माफिया की कथित मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की इस पोस्ट के बाद शराब तस्करी और आबकारी विभाग की कार्रवाई को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा सकती है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!