मध्यप्रदेश में फिर मचा सियासी घमासान, दिग्विजय सिंह के इंटरव्यू के बाद कमलनाथ ने की तीखी टिप्पणी

मध्यप्रदेश में फिर मचा सियासी घमासान, दिग्विजय सिंह के इंटरव्यू के बाद कमलनाथ ने की तीखी टिप्पणी
Khabar Digital Admin

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान मच गया है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर एक सवाल पूछा था जिसमें दिग्विजयसिंह ने बातों ही बातों में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कई बातें कहीं। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट एक्स पर जवाब दिया - "मध्य प्रदेश में 2020 में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयानबाजी की गई है। मैं सिर्फ़ इतना कहना चाहता हूँ कि पुरानी बातें उखाड़ने से कोई फ़ायदा नहीं। लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार श्री दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराज़गी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरायी।"

https://twitter.com/officeofknath/status/1959636462976295290?s=46
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट

दिग्विजय सिंह के इंटरव्यू के मुख्य अंश

दिग्विजय ने कहा कि कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की वो मांग नहीं मानी, जिस पर डिनर के दौरान सहमति बनी थी। इसी कारण सरकार गिर गई। दिग्विजय ने कहा कि इस बात का दुख है कि हमें जिन पर पूरा भरोसा था, उन लोगों ने धोखा दे दियाञ। आइडियोलॉजिकल क्लैश नहीं बल्कि क्लैश ऑफ पर्सनालिटी हो गया। दिग्विजय से जब पूछा गया कि अगर कमलनाथ ग्वालियर चंबल संभाग से जुड़ी मांगें मान लेते तो शायद यह नौबत नहीं आती? इस पर उन्होंने स्वीकार किया कि शायद फिर यह नौबत नहीं आती।

इंटरव्यू के लिए ये लिंक देखें https://www.facebook.com/share/v/15mcU26obH

उद्योगपति के घर डिनर पर बनी थी समझौते की विशलिस्ट लेकिन नहीं हुआ अमल

दिग्विजय सिंह ने पॉडकास्ट में बताया कि एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट से मैंने मध्यस्थता की बात कही थी क्योंकि कमलनाथ और सिंधिया दोनों से उनके अच्छे संबंध हैं। मैंने उनको कहा था कि इन दोनों की लड़ाई में हमारी सरकार गिर जाएगी। आप जरा संभालिए, दिग्विजय ने बताया कि उनके घर डिनर रखा गया और मैं भी उसमें शामिल हुआ। वहां पर सभी इश्यूज को लेकर एक लिस्ट तैयार हुई, लेकिन उसका पालन नहीं हो पाया। डिनर मीटिंग ये तय हुआ था कि था कि ग्वालियर-चंबल संभाग में जैसा हम दोनों कहेंगे, वैसा कर देंगे। हम दोनों ने दूसरे दिन विशलिस्ट बनाकर दे दिया, मैंने भी दस्तखत कि लेकिन विशलिस्ट का पालन नहीं हुआ। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगातवत के बाद गिर गई थी। सिंधिया अपने समर्थक विधायकों को लेकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले सिंधिया और कमलनाथ के बीच तल्खी सार्वजनिक रूप से देखी जानी लगी थी।

यह मेरा दुर्भाग्य, मुझ पर वह आरोप लगा जिसका मैं दोषी नहीं

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये प्रचारित किया गया कि मेरी और सिंधिया की लड़ाई की वजह से कमलनाथ की सरकार गिर गई लेकिन सच्चाई ये नहीं है। मैंने चेताया था कि ऐसी घटना हो सकती है। दिग्विजय का कहना था कि मेरा दुर्भाग्य है कि शायद मेरी कुंडली में यह है कि मुझ पर हमेशा वह आरोप लगेगा जिसमें मैं दोषी नहीं हूं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!