रंगनाथ थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर करणी सेना की चिंता, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

रंगनाथ थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर करणी सेना की चिंता, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
Khabar Digital Desk

होली के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की उठी मांग

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी--राजपूत करणी सेना, जिला कटनी द्वारा रंगनाथ थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, अवैध गतिविधियों तथा प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाना अत्यंत आवश्यक है।संगठन का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार कुछ मामलों में स्थानीय पुलिस पर अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि आगामी होली सहित अन्य सांस्कृतिक अवसरों के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। साथ ही देर रात तक होने वाली अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने और नशे की हालत में युवाओं द्वारा की जा रही चोरी व असामाजिक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।इसके अतिरिक्त संगठन ने अवैध वसूली, देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण करने, पुलिस व प्रशासनिक तंत्र की जवाबदेही तय करने तथा थाने आने वाले आम नागरिकों के साथ भयमुक्त और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की भी मांग रखी है।राजपूत करणी सेना ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन मुद्दों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून का राज स्थापित किया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जनहित में व्यापक आंदोलन भी किया जाएगा।इस दौरान करणी सेना जिलाध्यक्ष सूर्यपाल सिंह सोनू सोलंकी, संभाग मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह सोलंकी, जिला संयोजक दिग्विजय सिंह, जिला महामंत्री मनीष सिंह, मुड़वारा मंडल अध्यक्ष शाश्वत सिंह, उपाध्यक्ष मंगल सिंह, संजय गुप्ता, अंकित शर्मा, अनुज दुबे, ओम प्रताप सिंह, आर्यन गुप्ता, आदित्य रावत, रोहित सतनामी, सिद्धांत जैन, दीपक जैन, ओम सिंह, वैदिक सिंह ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, दीपक कुमार, विक्रम, ऋषि सिंह राजपूत, वैदिक सिंह एवं आनंद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रह

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!