जनता के आंदोलन के बाद जागा प्रशासनकरुहा रोड की नपाई कराई गई

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल कटनी --जिले के विकासखंड मुड़वारा अंतर्गत कन्हवारा–करुहा ग्राम की जर्जर और बदहाल सड़क को लेकर लंबे समय से परेशान ग्रामीणों के आंदोलन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन हरकत में आया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया था।दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने बताया कि कई वर्षों से सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त था। आंदोलन के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा पत्राचार के माध्यम से सात दिवस के भीतर कार्रवाई प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था।इसी क्रम में आज पटवारी एवं आरआई की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर कन्हवारा–करुहा मार्ग की नपाई कराई गई। नपाई कार्य से ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है।युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने जिला प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है।इस दौरान कमल पांडेय, एडवोकेट मुकेश पाटकर, अजय खटिक, दत्तराम कुशवाहा, भूकमा काछी, राजू कुशवाहा, राजू बर्मन, छोटेलाल बर्मन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!