गौशाला में मृत मवेशियों के शव मिलने से मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं पर उठे सवालअमीरगंज गौशाला पहुंचीं समाजसेवी इंद्रा मिश्रा, बोले - चारा, पानी, उपचार और साफ-सफाई की हो समुचित व्यवस्था

गौशाला में मृत मवेशियों के शव मिलने से मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं पर उठे सवालअमीरगंज गौशाला पहुंचीं समाजसेवी इंद्रा मिश्रा, बोले - चारा, पानी, उपचार और साफ-सफाई की हो समुचित व्यवस्था
Khabar Digital Desk

कटनी खबर डिजिटल --शहर के अमीरगंज क्षेत्र स्थित गौशाला में मवेशियों के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। गौशाला परिसर और पीछे के हिस्से में मृत मवेशियों व बछड़ों के शव दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। मौके की स्थिति को लेकर पशु देखभाल, स्वच्छता और शवों के समय पर निस्तारण की व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, गौशाला परिसर में कुछ मवेशी मृत अवस्था में पाए गए, जबकि पीछे की ओर भी मृत बछड़ों के शव पड़े होने की बात सामने आई। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक शवों के आसपास कौवे मंडराते और उन्हें नोचते हुए दिखाई दिए। गौशाला जैसे संवेदनशील स्थल पर इस तरह की स्थिति सामने आने के बाद व्यवस्थाओं की निगरानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।मौके पर पहुंचीं समाजसेवी, व्यवस्थाओं का लिया जायजामामले की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी इंद्रा मिश्रा गौशाला पहुंचीं और मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मृत मवेशियों के शवों के समय पर निस्तारण, बीमार एवं घायल पशुओं के उपचार तथा जीवित मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।इंद्रा मिश्रा ने कहा कि गौशाला में रखे जाने वाले मवेशियों की सुरक्षा और देखभाल प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी है तो प्रशासन को तत्काल इसकी समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।कितने मवेशी, कितनी मौतें और क्या है वजह?मामले में सबसे अहम सवाल मृत मवेशियों की वास्तविक संख्या और उनकी मौत के कारण को लेकर है। क्या सभी मृत पशुओं का नियमानुसार समय पर निस्तारण किया जा रहा है? गौशाला में मौजूद मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध है या नहीं? बीमार और घायल पशुओं के उपचार की क्या व्यवस्था है? इन तमाम बिंदुओं की जांच आवश्यक मानी जा रही है।प्रशासनिक जांच से साफ होगी तस्वीरस्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने प्रशासन से अमीरगंज स्थित गौशाला का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जांच कराने की मांग की है। साथ ही मृत मवेशियों के शवों का नियमानुसार निस्तारण, जीवित पशुओं के लिए पर्याप्त भोजन-पानी, उपचार, साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है।फिलहाल, मौके पर सामने आई स्थिति को लेकर लगाए जा रहे सवालों का स्पष्ट जवाब प्रशासनिक जांच और संबंधित जिम्मेदारों के पक्ष के बाद ही सामने आ सकेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!