कटनी में जैव विविधता संरक्षण का बड़ा अभियान117 समितियों के अध्यक्ष-सचिवों को मिला प्रशिक्षण, गांव-गांव में प्राकृतिक धरोहर बचाने की बनेगी नई रणनीति

कटनी में जैव विविधता संरक्षण का बड़ा अभियान117 समितियों के अध्यक्ष-सचिवों को मिला प्रशिक्षण, गांव-गांव में प्राकृतिक धरोहर बचाने की बनेगी नई रणनीति
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- जिले की जैव विविधता को संरक्षित करने और स्थानीय स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए वन मंडल कटनी ने बड़ा कदम उठाया है। सामान्य वन मंडल कटनी द्वारा जिले की 117 जैव विविधता प्रबंधन समितियों (बीएमसी) के अध्यक्षों एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समितियों को जैव विविधता संरक्षण, लोक जैव विविधता पंजी (PBR) के अद्यतन और लाभ-प्रभाग राशि के प्रभावी उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ वनमंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता प्रबंधन समितियां गांवों की प्राकृतिक संपदा की प्रहरी हैं। इनके सक्रिय होने से स्थानीय वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और पारंपरिक ज्ञान का संरक्षण अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने समितियों से जैव विविधता संरक्षण को जनभागीदारी से एक व्यापक अभियान बनाने का आह्वान किया।विशेषज्ञों ने बताए संरक्षण के आधुनिक तरीकेप्रशिक्षण में मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड, भोपाल के तकनीकी विशेषज्ञ श्री विवेक पाण्डेय एवं श्री शुभम सिंह ने समितियों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने लोक जैव विविधता पंजी को समय-समय पर अपडेट करने, जैविक संसाधनों का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण करने तथा लाभ-प्रभाग राशि के पारदर्शी और नियमानुसार उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।ग्राम स्तर पर मजबूत होगी जैव विविधता की सुरक्षाकार्यक्रम में उप वनमंडल अधिकारी पश्चिम कटनी श्री कार्तिकेय भट्ट, उप वनमंडल अधिकारी पूर्व कटनी श्री जगदीश वास्पे एवं कटनी पीबीआर नोडल अधिकारी श्री मोहनदास नागवानी ने भी समितियों को मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही सफल हो सकता है।117 समितियों ने लिया संरक्षण का संकल्पकार्यशाला में जिलेभर से पहुंचे बीएमसी अध्यक्षों और सचिवों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जैव संसाधनों की सुरक्षा, पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और लोक जैव विविधता पंजी के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया।वन मंडल कटनी की यह पहल जिले में जैव विविधता संरक्षण को नई दिशा देने वाली साबित हो रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से समितियों की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ ही गांवों में प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्टमो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!