चाका प्राथमिक स्कूल का छज्जा गिरा, मिड-डे मील बना रहीं चार महिलाएं घायल

चाका प्राथमिक स्कूल का छज्जा गिरा, मिड-डे मील बना रहीं चार महिलाएं घायल
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल कटनी-- कुठला थाना क्षेत्र के चाका ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक स्कूल में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार कर रहीं चार महिलाएं स्कूल भवन का छज्जा गिरने से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल परिसर में महिलाएं मध्यान्ह भोजन बनाने का काम कर रही थीं। इसी दौरान भवन का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से चारों महिलाएं घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मदद की और कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।20 साल से बना रहीं थीं बच्चों का भोजनहादसे में ममता बर्मन, हिल्या बर्मन, आशा बाई बर्मन और दुर्गाबाई बर्मन घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि चारों महिलाएं पिछले करीब 20 वर्षों से स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने का काम कर रही थीं। रोजाना की तरह काम के दौरान हुए इस हादसे ने स्कूल भवन की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्कूल भवनों के रखरखाव पर उठे सवालस्कूल के छज्जे के गिरने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। ऐसे में भवन की स्थिति और उसके रखरखाव की जांच जरूरी हो गई है। घटना के बाद सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मामले की जांच कराने और जिले के अन्य स्कूल भवनों की स्थिति का निरीक्षण करने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।फिलहाल हादसे के कारणों और भवन की स्थिति को लेकर आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!