समय-सीमा बैठक में योजनाओं, विकास कार्यों और लंबित पत्रों की समीक्षा

समय-सीमा बैठक में योजनाओं, विकास कार्यों और लंबित पत्रों की समीक्षा
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों, सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग तथा विभिन्न विभागों में लंबित पत्रों और प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में उपायुक्त शैलेष गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।सीएम हेल्पलाइन और न्यायालयीन प्रकरणों पर जोरनिगमायुक्त ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोग एवं न्यायालय से प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कर समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।

विद्युतीकरण कार्य में देरी पर नोटिस के निर्देशप्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रेमनगर बस्ती मल्टी में जारी विद्युतीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। समय पर कार्य पूर्ण न करने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए।आईएचएसडीपी भवनों की जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करेंआईएचएसडीपी योजना अंतर्गत प्राप्त 690 आवेदनों पर भवन आवंटन की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपयंत्रियों को स्थल निरीक्षण कर वर्तमान में निवासरत हितग्राहियों की पात्रता जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि नियमानुसार आवेदनों का निराकरण किया जा सके।ई-नगर पालिका ऐप के प्रचार-प्रसार के निर्देशराजस्व वसूली शिविरों के माध्यम से नागरिकों को निगम के बकाया कर जमा करने हेतु प्रेरित करने तथा क्यूआर कोड के जरिए ई-नगर पालिका ऐप डाउनलोड कराने के निर्देश दिए गए, जिससे नागरिकों को निगम की सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

अवैध कॉलोनियों और निर्माण पर सख्तीबैठक में अवैध निर्माण, कंपाउंडिंग और अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपयंत्रियों को वार्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण कर अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने को कहा गया।अन्य महत्वपूर्ण निर्देशबैठक में निम्न बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई—ई-नगर पालिका क्रियान्वयन की समस्याओं का एक सप्ताह में निराकरणपर्यटन विकास की दृष्टि से खदानों के आसपास स्थलों के विकास हेतु निजी संचालकों से समन्वयअवैध नल कनेक्शनों पर कार्रवाईअनाधिकृत कॉलोनियों में विकास शुल्क शिविर आयोजननदियों के सीमांकन कार्य को गति देनाप्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के शिविरों का आयोजन कर अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करनाबकाया कर वसूली हेतु कर्मचारियों को पीओएस मशीन उपलब्ध करानानिगम कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए शुक्रवार को समस्या निवारण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजनबैठक में सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, जे.पी. सिंह बघेल, पवन श्रीवास्तव, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, विधि एवं योजना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!