क्लबफुट से जूझ रहे बच्चों के लिए राहत, जिला अस्पताल में लगा निःशुल्क शिविर

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- जन्म से पैर टेढ़े-मेढ़े होने की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए जिला चिकित्सालय कटनी में विशेष क्लबफुट शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 38 बच्चों की जांच की गई।विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद उपचार की आवश्यकता वाले 2 बच्चों का Ponseti तकनीक से प्लास्टर किया। वहीं उपचार के अगले चरण के लिए 20 बच्चों को निःशुल्क क्लबफुट शूज एवं ब्रेसेज वितरित किए गए।शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर एवं डॉ. अभिषेक चौरसिया ने बच्चों की जांच कर अभिभावकों को उपचार की प्रक्रिया और नियमित फॉलोअप के संबंध में जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि क्लबफुट का समय पर उपचार शुरू होने से पैर की विकृति को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।विशेषज्ञों ने अभिभावकों को चेताया कि केवल प्लास्टर लगने के बाद उपचार समाप्त नहीं होता। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ब्रेसेज का नियमित इस्तेमाल और फॉलोअप जरूरी है, ताकि पैर दोबारा टेढ़ा होने की संभावना कम हो।शिविर का आयोजन CMHO डॉ. राज सिंह ठाकुर एवं सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। RBSK एवं DEIC टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी शिविर में सेवाएं दीं।चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चे के पैर की बनावट असामान्य दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और जल्द से जल्द विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। समय पर पहचान और नियमित उपचार से बच्चे को सामान्य रूप से चलने में मदद मिल सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!