कटनी में भाजपा विधायक की कंपनी से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी मैसेज से अकाउंटेंट को बनाया निशाना

कटनी में भाजपा विधायक की कंपनी से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी मैसेज से अकाउंटेंट को बनाया निशाना
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- मध्य प्रदेश के कटनी जिले से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित तौर पर करीब 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। साइबर ठगों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को विश्वास में लिया और तत्काल भुगतान के नाम पर बड़ी रकम दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली।घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट को सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें एक बैंक खाते में तत्काल 1.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए थे। मैसेज अधिकृत नंबर से आने के कारण अकाउंटेंट को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ और निर्देश के अनुसार राशि ट्रांसफर कर दी गई।शाम को खुला साइबर ठगी का राजकरीब शाम 5 बजे जब कंपनी के अधिकारियों को इस लेन-देन की जानकारी हुई, तो पता चला कि सीनियर डायरेक्टर ने ऐसा कोई मैसेज भेजा ही नहीं था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी सामने आई। बताया गया कि ठगी के समय विधायक संजय पाठक फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। विमान से उतरने के बाद उन्हें घटना की जानकारी दी गई।पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 16 लाख रुपये होल्डघटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजय पाठक ने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल तत्काल सक्रिय हुई और बैंकिंग ट्रांजेक्शन को ट्रैक करते हुए करीब 16 लाख रुपये की राशि होल्ड/फ्रीज कराने में सफलता हासिल की।विधायक संजय पाठक के मुताबिक, ठगी की रकम को कोलकाता के बैंक खातों के माध्यम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ रकम को होल्ड कराया जा सका है।मनी ट्रेल खंगाल रही साइबर सेलकटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विधायक संजय पाठक की कंपनी से करीब 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से रकम के पूरे मनी ट्रेल को ट्रैक किया जा रहा है और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।फिलहाल पुलिस फर्जी मैसेज भेजने के तरीके, संबंधित मोबाइल नंबर, जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की गई तथा उसके बाद हुए लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है। साइबर ठगों ने कंपनी के अधिकृत नंबर की पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर कैसे कराई, इसे लेकर भी जांच जारी है।1.5 करोड़ की इस साइबर ठगी ने कंपनियों में डिजिटल भुगतान की सुरक्षा और अधिकृत नंबरों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!