स्लीमनाबाद मे होली के दिन मारपीट कर हत्या करने वाले पति-पत्नी 24 घंटे में गिरफ्तार

Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- होली के दिन पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या करने वाले पति-पत्नी को स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी व पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को सूचनाकर्ता दुर्गेश बेन, निवासी ग्राम कौड़ियां थाना स्लीमनाबाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते लल्लू बेन और रैना बेन ने उस पर और उसके पिता किशोरीलाल पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किशोरीलाल की मौत हो गई।रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/26 के तहत धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लल्लू उर्फ मुकेश बेन (40) और उसकी पत्नी रैना बाई (38), निवासी ग्राम धनवाही थाना स्लीमनाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश समन, उपनिरीक्षक अनिल यादव, सउनि मथुरा प्रसाद, सउनि मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, शेख यूसुफ, लखन पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों और साइबर सेल के आरक्षक अजय साकेत व सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!