कटनी में पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 36 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

कटनी में पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 36 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
Khabar Digital Desk

कटनी-- शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित गुरु कृपा हॉस्पिटल में पाइल्स के ऑपरेशन के दौरान 36 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुभाष वार्ड निवासी अंशुल मिश्रा, निवासी अल्फर्टगंज, कटनी के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।परिजनों के मुताबिक, अंशुल मिश्रा ऑपरेशन से पहले सामान्य स्थिति में थे और स्वयं चलकर अस्पताल पहुंचे थे। मंगलवार रात करीब 8 बजे उनका पाइल्स का ऑपरेशन किया जा रहा था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) की अधिक मात्रा दिए जाने के कारण यह घटना हुई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।मौत की जानकारी देने में देरी का आरोपमृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने अंशुल की मौत की जानकारी उन्हें तत्काल नहीं दी। उनका दावा है कि करीब दो घंटे तक परिवार को स्थिति से अवगत नहीं कराया गया और पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।मृतक के भाई अंकुर मिश्रा ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के लिए अस्पताल जाने के समय उनके भाई की स्थिति सामान्य थी। उन्होंने आशंका जताई कि एनेस्थीसिया की ओवरडोज के कारण उनकी मौत हुई है। साथ ही, उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर मौत की जानकारी कई घंटों तक छिपाए रखने का आरोप लगाया।CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांगपरिजनों ने अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन के दौरान की उपलब्ध CCTV फुटेज सुरक्षित रखने तथा जांच के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने मामले में तत्काल FIR दर्ज करने, पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के माध्यम से मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग उठाई है।परिजनों का कहना है कि प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और शासन से मृतक के आश्रित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की भी मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।पत्नी और दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजानकारी के अनुसार, अंशुल मिश्रा सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी क्षमा मिश्रा और दो बच्चे शौर्य एवं तनुज हैं। 36 वर्षीय अंशुल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की मांग कर रहे हैं।अब जांच पर टिकी निगाहें: मामले में एनेस्थीसिया की भूमिका, उपचार के दौरान हुई घटनाओं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से परिजनों को सूचना देने में कथित देरी और अन्य परिस्थितियों की जांच महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल, परिजनों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और मौत के कारणों का आधिकारिक निष्कर्ष जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही सामने आ सकेगा।इस मामले मे गुरु कृपा अस्पताल प्रबंधन से उनका पक्ष जाने के लिए फ़ोन पर संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ Katni Hospital Death Case | Family Alleges Anesthesia Overdose, Demands Fair Probe

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!