कटनी में बेखौफ अवैध शराब का कारोबार! स्कूटी में 54 लीटर शराब, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- शहर में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस कार्रवाई के बावजूद तस्करी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्कूटी से 54 लीटर अवैध लाल मसाला शराब ले जाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगल नगर पुलिया के पास एक युवक भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आने वाला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। पीछा करने पर भूत बंगला रेलवे लाइन के पास उसने स्कूटी छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान स्कूटी से 54 लीटर शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान युवराज उर्फ हनीश सिक्कलवाल, निवासी फॉरेस्टर वार्ड के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पार्षद पति कमलेश चौधरी को भी गिरफ्तार किया।दोनों के खिलाफ धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।सवाल यह है कि आखिर अवैध शराब की सप्लाई करने वालों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? पुलिस की कार्रवाई के बाद भी यदि शराब का परिवहन जारी है, तो इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क तक पहुंचना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!