समग्र ई-केवाईसी में कटनी प्रदेश के पाँच अग्रणी जिलों में शामिल,12 लाख 21 हजार से अधिक नागरिकों का सत्यापन पूर्ण ,कलेक्टर श्री तिवारी कर रहें ई-केवाईसी कार्य की नियमित समीक्षा

समग्र ई-केवाईसी में कटनी प्रदेश के पाँच अग्रणी जिलों में शामिल,12 लाख 21 हजार से अधिक नागरिकों का सत्यापन पूर्ण ,कलेक्टर श्री तिवारी कर रहें ई-केवाईसी कार्य की नियमित समीक्षा
Khabar Digital Desk


समग्र ई-केवाईसी में कटनी प्रदेश के पाँच अग्रणी जिलों में शामिल
12 लाख 21 हजार से अधिक नागरिकों का सत्यापन पूर्ण
कलेक्टर श्री तिवारी कर रहें ई-केवाईसी कार्य की नियमित समीक्षा
कटनी - शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पहुँचे, इसके लिए चलाए जा रहे समग्र ई-केवाईसी अभियान में कटनी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। समग्र आईडी को आधार से लिंक कर ई-केवाईसी पूर्ण करने के मामले में कटनी जिला प्रदेश के पाँच अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत समीक्षा के परिणामस्वरूप जिले ने प्रदेश में चतुर्थ स्थान अर्जित किया है।
अभियान के तहत अब तक जिले के 12 लाख 21 हजार 600 नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी पूर्ण की जा चुकी है, जो कुल निर्धारित लक्ष्य का 93.3 प्रतिशत है। प्रशासन द्वारा शेष लक्ष्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
जनपद पंचायत बहोरीबंद अव्वल
जिले में समग्र ई-केवाईसी के कार्य में जनपद पंचायत बहोरीबंद अग्रणी है, जहाँ अब तक 1 लाख 97 हजार 81 नागरिकों की ई-केवाईसी पूर्ण की जा चुकी है। वहीं नगर परिषद विजयराघवगढ़ अपेक्षाकृत अंतिम पायदान पर है, जहाँ 8 हजार 70 नागरिकों का सत्यापन कार्य पूरा किया गया है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत बड़वारा में 1 लाख 94 हजार 458, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में 1 लाख 80 हजार 730, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 1 लाख 77 हजार 434 नागरिकों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। जबकि नगर निगम कटनी में 1 लाख 67 हजार 952, जनपद पंचायत कटनी में 1 लाख 43 हजार 352, जनपद पंचायत रीठी में 1 लाख 25 हजार 239, नगर परिषद कैमोर में 14 हजार 108, नगर परिषद बरही में 13 हजार 176 नागरिकों का सत्यापन कार्य संपन्न किया जा चुका है।

नागरिक यहां करा सकते हैं समग्र ई-केवाईसी
जिले के नागरिक समग्र आईडी की आधार से ई-केवाईसी प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), कियोस्क एवं लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक स्वयं समग्र पोर्टल (www.samagra.gov.in) तथा समग्र मोबाइल एप के जरिए भी यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति तक इस कार्य को प्राथमिकता से गति प्रदान की जाए, ताकि जिले का प्रत्येक पात्र नागरिक शासन की योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त कर सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!