चोर ने मुंबई के टूल किट से 15 करोड़ की चोरी को दिया अंजाम, किसना ज्वेलर्स पर कई महीनों से चल रही थी रेकी, अब पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठते सवाल...

कटनी के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी की वारदातों में शामिल किसना ज्वेलर्स सेंधमारी कांड ने पुलिस महकमे से लेकर शहर के व्यापारिक जगत तक हड़कंप मचा दिया है।

चोर ने मुंबई के टूल किट से 15 करोड़ की चोरी को दिया अंजाम, किसना ज्वेलर्स पर कई महीनों से चल रही थी रेकी,  अब पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठते सवाल...
Khabar Digital Admin

कटनी/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के कटनी के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी की वारदातों में शामिल किसना ज्वेलर्स सेंधमारी कांड ने पुलिस महकमे से लेकर शहर के व्यापारिक जगत तक हड़कंप मचा दिया है। बरगवां स्थित करोड़ों के ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाने वाले बदमाशों ने जिस बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, उसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। चोर कोई जल्दबाजी में वारदात करने नहीं आए थे, बल्कि पूरी तैयारी, संसाधनों और सुनियोजित रणनीति के साथ मैदान में उतरे थे। ऑटो में गैस और ऑक्सीजन सिलिंडर लादकर शोरूम तक पहुंचना, दीवार में सेंध लगाना और गैस कटर से लॉकर काटकर करोड़ों के जेवर पार कर देना उनकी सुनियोजित तैयारी की कहानी बयां कर रहा है।

शाम को ही पहुंचा दिए थे सिलिंडर, CCTV में कैद हुई बेखौफ गतिविधि

जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने वारदात की तैयारी की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। बदमाश ऑटो में सिलिंडर लादकर शाम के समय ही शोरूम के आसपास पहुंच गए थे। एक निजी प्रतिष्ठान के कैमरों में उनकी यह गतिविधि कैद हुई है। पुलिस ने सिलिंडर खरीदने वाले प्रतिष्ठान के फुटेज भी खंगाले हैं, जहां संदिग्धों के चेहरे दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। सवाल यह है कि शहर के व्यस्त इलाके में ऑटो से इतने बड़े सिलिंडर लाकर उतारने वाले संदिग्धों पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी?

मुंबई से टूल किट, कटनी से गैस कटर और सिलिंडर की व्यवस्था!

बदमाशों ने वारदात के लिए इस्तेमाल की गई टूल किट मुंबई से खरीदी थी, जबकि गैस कटर, गैस सिलिंडर और ऑक्सीजन सिलिंडर कटनी से ही जुटाए गए। ऑक्सीजन सिलिंडर नगर के बजाज प्रतिष्ठान से खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया गया था। यदि जांच में यह बात प्रमाणित होती है तो यह भी गंभीर सवाल होगा कि पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किए बिना इतनी महत्वपूर्ण सामग्री कैसे उपलब्ध करा दी गई।

पहाड़ी के रास्ते बनाई एंट्री, लॉकर काटकर साफ कर दिया शोरूम!

बदमाशों ने शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और भीतर पहुंचकर गैस कटर की मदद से लॉकर काट डाले। शोरूम के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में गैस सिलिंडर, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य उपकरण भी मिले थे। वारदात के तरीके से अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिरोह ने पहले कई दिनों तक शोरूम और आसपास के रास्तों की रेकी की थी। छह से सात बदमाशों के शामिल होने की आशंका है।

12 करोड़ से शुरू हुआ आंकड़ा, 15 करोड़ के पार पहुंचने की आशंका!

शुरुआती जानकारी में 12 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई थी। अब शोरूम संचालकों और पुलिस के बीच स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। आशंका है कि चोरी गए जेवरों की कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। यदि यह आंकड़ा पुष्ट होता है तो कटनी में ज्वेलरी शोरूम में हुई यह बेहद बड़ी चोरी की वारदातों में शामिल होगी।

अलार्म बजता रहा, सुरक्षा व्यवस्था सोती रही!

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि वारदात वाली रात शोरूम का अलार्म एक बार बजा था, लेकिन मौजूद गार्ड ने इसे चूहों की हरकत समझ लिया। सुबह करीब 11 बजे जब मैनेजर और कर्मचारी शोरूम पहुंचे और शटर खोला, तब करोड़ों के जेवर गायब मिले। सवाल यह है कि करोड़ों रुपये के आभूषणों की सुरक्षा आखिर किस भरोसे छोड़ी गई थी? अलार्म बजने के बावजूद तत्काल जांच क्यों नहीं की गई? क्या सुरक्षा व्यवस्था में ऐसी लापरवाही ने बदमाशों को खुला मौका दे दिया?

IG-DIG पहुंचे कटनी, घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की समीक्षा

शुक्रवार को जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शोरूम संचालकों से जानकारी लेने के साथ पीछे की दीवार और पहाड़ी क्षेत्र का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जांच की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की अलग-अलग टीमें दूसरे राज्यों में भेजी गई हैं। होटल और लॉज के रिकॉर्ड तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

शहर के सामने खड़े हुए बड़े सवाल

  • क्या बदमाश कई दिनों तक शहर में रहकर रेकी करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी?

  • फर्जी आईडी से ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदे जाने की जानकारी की जांच में क्या सामने आएगा?

  • ऑटो में सिलिंडर लेकर शोरूम तक पहुंचने वाले संदिग्धों को किसी ने क्यों नहीं रोका?

  • अलार्म बजने के बाद भी समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

  • करोड़ों के कारोबार वाले प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती

आईजी प्रमोद वर्मा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गिरोह पेशेवर और पुराना प्रतीत हो रहा है। अलग-अलग टीमें गठित कर दूसरे राज्यों में भी तलाश की जा रही है। लेकिन कटनी की जनता को केवल जांच और बैठकों के आश्वासन से संतोष नहीं होगा। शहर को यह जानना है कि करोड़ों की इस वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश कब पकड़े जाएंगे और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी कब होगी। फिलहाल किसना ज्वेलर्स की खाली शोकेस और कटा हुआ लॉकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा सवाल बनकर खड़े हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!