कटनी बनेगा माइनिंग कैपिटल या खनन माफियाओं का गढ़?सोने-डोलोमाइट के सपने, लेकिन जनता पूछ रही सड़क, पानी और पर्यावरण का हिसाब

कटनी बनेगा माइनिंग कैपिटल या खनन माफियाओं का गढ़?सोने-डोलोमाइट के सपने, लेकिन जनता पूछ रही सड़क, पानी और पर्यावरण का हिसाब
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- मुख्यमंत्री Mohan Yadav भले ही कटनी को “माइनिंग कैपिटल” और “स्वर्ण नगरी” बनाने का सपना दिखा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत इससे काफी अलग नजर आ रही है। जिले में वर्षों से अवैध खनन, ओवरलोडिंग, धूल प्रदूषण और खराब सड़कों से आम जनता परेशान है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या खनिज संपदा का फायदा वास्तव में स्थानीय लोगों को मिलेगा या फिर सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और खनन कंपनियों तक ही सीमित रहेगा?कटनी में डोलोमाइट और स्वर्ण अयस्क मिलने की खबरों को सरकार विकास की बड़ी उपलब्धि बता रही है, लेकिन जिन क्षेत्रों में खनन प्रस्तावित है वहां ग्रामीणों के बीच जमीन अधिग्रहण, पर्यावरणीय नुकसान और जल संकट को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। बड़ेरा, बचरबाड़ा और स्लीमनाबाद क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले से चल रहे खनन कार्यों ने गांवों की सड़कों को बर्बाद कर दिया है और धूल-धक्कड़ से लोगों का जीना मुश्किल है।सरकार दावा कर रही है कि “माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0” से हजारों करोड़ का निवेश आएगा और रोजगार के अवसर बनेंगे, लेकिन स्थानीय युवाओं का सवाल है कि पिछली औद्योगिक परियोजनाओं में कितनों को स्थायी रोजगार मिला? अधिकतर कंपनियों में बाहरी मजदूरों और कर्मचारियों को प्राथमिकता मिलने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं।खनिज राजस्व बढ़ने का दावा भी सवालों के घेरे में है। अगर जिले की आय 100 करोड़ से बढ़कर 160 करोड़ हुई है तो फिर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति क्यों नहीं सुधरी? कई गांव आज भी पेयजल, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।तकनीक के जरिए अवैध खनन रोकने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि जिले में रात के अंधेरे में ओवरलोड खनिज वाहनों का संचालन लगातार देखा जाता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रहती है, जबकि खनन माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर खनन का विस्तार बिना मजबूत पर्यावरणीय निगरानी और जनहित योजनाओं के किया गया, तो आने वाले समय में कटनी को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। जंगल, जलस्रोत और कृषि भूमि पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।अब देखने वाली बात होगी कि “स्वर्ण नगरी” का सपना वास्तव में कटनी की जनता के जीवन में खुशहाली लाता है या फिर यह सिर्फ सरकारी घोषणाओं और निवेश सम्मेलनों तक सीमित रह जाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!