नगर निगम में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस

कटनी। नगर निगम की कार्यप्रणाली में कसावट लाने और विभागीय कार्यों की जवाबदेही तय करने के लिए निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। समय-सीमा की समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि काम में लापरवाही, अनावश्यक देरी और मॉनिटरिंग में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस
Shiv Sharan

खबर डिजिटल, कटनी। नगर निगम की कार्यप्रणाली में कसावट लाने और विभागीय कार्यों की जवाबदेही तय करने के लिए निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। समय-सीमा की समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि काम में लापरवाही, अनावश्यक देरी और मॉनिटरिंग में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को विभागीय प्रकरणों की पूरी जानकारी और कार्रवाई के विवरण के साथ बैठक में उपस्थित होने की हिदायत भी दी गई।

दीपावली पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही, वार्ड दरोगाओं को नोटिस

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान दीपावली पर स्वच्छता मित्रों की कम उपस्थिति को लेकर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई। संबंधित वार्ड दरोगाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं लिपिकीय कार्यों में लापरवाही पर सहायक ग्रेड-2 संजय चौदह और उप स्वच्छता पर्यवेक्षक मयंक परौहा को भी नोटिस देने के निर्देश दिए। फॉगिंग अभियान, पशु वाहनों की मरम्मत और हाइड्रोलिक सिस्टम लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया।

दिसंबर तक 1119 आवासों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

आईएचएसडीपी योजना के तहत तीन बस्तियों में निर्मित 1119 आवासों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने दिसंबर तक शेष प्रक्रिया पूरी कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को आवास आवंटित करने के निर्देश दिए। नए आवेदनों के लिए सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कराने को भी कहा गया।

राजस्व वसूली में सुस्ती पर सख्ती, बड़े बकायेदारों से होगी घर-घर संपर्क

राजस्व, बाजार और जलकर वसूली में तेजी लाने के लिए दैनिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बड़े बकायेदारों से घर-घर संपर्क, बल्क मैसेज के जरिए देय राशि की सूचना और प्रतिदिन वसूली की समीक्षा करने को कहा गया। नामांतरण प्रकरणों में धीमी प्रगति पर संबंधित लिपिक को दूसरी शाखा में पदस्थ करने के निर्देश भी दिए गए।

50 दिन से लंबित शिकायतों पर निगमायुक्त की नजर

सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। निगम से संबंधित नहीं होने वाली शिकायतों को अनावश्यक लंबित रखने के बजाय संबंधित विभाग को भेजने को कहा गया। महापौर जनसुनवाई और न्यायालयीन प्रकरणों में भी समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

स्वनिधि योजना की धीमी रफ्तार पर नाराजगी

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर शहरी आजीविका मिशन प्रभारी यश रजक को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि और ई-केवाईसी के लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने को कहा गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!